जालंधर में टूल्स कंपनी पर छापा, पुलिस और मालिक आमने-सामने; जमकर हुई बहस

जालंधर. जालंधर के कपूरथला चौक के नजदीक स्थित गोल्डन टूल्स की दुकान पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने दुकान मालिक पर कंपनी के नाम से कॉपी सामान बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की। कंपनी की ओर से मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कंपनी के प्रतिनिधियों और पुलिस की मौजूदगी में दुकान से कथित तौर पर कॉपी सामान को जब्त किया गया। इस दौरान दुकान मालिक और पुलिस के बीच बहस भी हुई। पूरी घटना का वीडियो कंपनी

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

जालंधर के कपूरथला चौक के नजदीक स्थित गोल्डन टूल्स की दुकान पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने दुकान मालिक पर कंपनी के नाम से कॉपी सामान बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की।

कंपनी की ओर से मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कंपनी के प्रतिनिधियों और पुलिस की मौजूदगी में दुकान से कथित तौर पर कॉपी सामान को जब्त किया गया। इस दौरान दुकान मालिक और पुलिस के बीच बहस भी हुई। पूरी घटना का वीडियो कंपनी के प्रतिनिधियों ने बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वहीं, दुकान मालिक ने कंपनी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह कोई कॉपी सामान नहीं बेच रहा था। उसके पास दुकान में मौजूद सामान के सभी बिल हैं और उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और कंपनी की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

2