रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, दिवाली से पहले 19 पत्तेबाज दबोचे

रायपुर राजधानी रायपुर में इन दिनों असामाजिक तत्वों और जुआरियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ताजा मामला राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों का है जहां पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 19 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी और ताशपत्ती समेत कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के जुआरियों में हड़कंप मच गया है। राजधानी के गोलबाजार थाना अंतर्गत आने वाले नवीन बाजार इलाके में जुआ खेलने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

रायपुर

राजधानी रायपुर में इन दिनों असामाजिक तत्वों और जुआरियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ताजा मामला राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों का है जहां पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 19 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी और ताशपत्ती समेत कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

राजधानी के गोलबाजार थाना अंतर्गत आने वाले नवीन बाजार इलाके में जुआ खेलने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश था। दरअसल, देर रात जुआ खेलने के दौरान युवकों की भारी भीड़ जुटने के कारण आसपास के रहवासी काफी परेशान थे और उनका जीना मुहाल हो गया था। परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।