हरियाणा के करनाल को मिलेगी बेहतर बिजली सप्लाई, नए सब स्टेशन से कम होंगे फॉल्ट और वोल्टेज की समस्या

 करनाल  जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिजली निगम 15 नए सब स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत सब स्टेशन की बिल्डिंग बनाने से लेकर बिजली से संबंधित तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक साल की समय सीमा निर्धारित की गई है। नए सब स्टेशन स्थापित होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में बिजली की बढ़ती मांग और लोड के कारण

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 करनाल
 जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिजली निगम 15 नए सब स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत सब स्टेशन की बिल्डिंग बनाने से लेकर बिजली से संबंधित तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक साल की समय सीमा निर्धारित की गई है।

नए सब स्टेशन स्थापित होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में बिजली की बढ़ती मांग और लोड के कारण कई क्षेत्रों में फाल्ट की समस्या सामने आती है।

गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ने से यह चुनौती और बढ़ जाती है। ऐसे में नए सब स्टेशन बनने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली वितरण नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

वोल्टेज नियंत्रण और फाल्ट कम करने पर रहेगा जोर
सब स्टेशन बिजली वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण तकनीकी इकाई होते हैं। यहां ट्रांसफार्मर, सर्किट ब्रेकर और अन्य उपकरणों के माध्यम से बिजली आपूर्ति नियंत्रित की जाती है।

यहां से अलग-अलग फीडरों के जरिये बिजली गांवों और शहरी क्षेत्रों तक पहुंचती है। नए सब स्टेशन स्थापित होने से बिजली के लोड को बेहतर तरीके से बांटने और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

तकनीकी कार्य निर्धारित समय से पहले करने का लक्ष्य
परियोजना के तहत निर्माण और तकनीकी कार्य निर्धारित समय में पूरे करने का लक्ष्य है। इससे बिजली निगम को भविष्य में बढ़ती मांग के अनुसार वितरण व्यवस्था विकसित करने में भी सुविधा मिलेगी। गर्मियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

यहां बनेंगे सब स्टेशन
बिजली निगम की ओर से इंद्री में 12.5 एमवीए का एक, चुरनी में 12.5 एमवीए के दो, बिलोना गांव में 12.5 एमवीए के दो, कुर्लन में 12.5 एमवीए के दो, दनौली में 10 एमवीए के दो, हैबतपुर में 12.5 एमवीए के दो सब स्टेशन बनेंगे।

टैंडर पाने वाली कंपनी हो होगा फायदा
बिजली निगम जिस कंपनी को टैंडर देगी। उसे सब स्टेशन स्थापित करने के नुकसान व फायदें होंगे। कंपनी की ओर से निर्धारित समय सीमा पर काम पूरा न करने पर प्रति सप्ताह 0.25 की दर से जुर्माना अधिकतम पांच प्रतिशत लगेगा।

वहीं, कंपनी प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से पहले पूरा करती है तो उसे 0.5 प्रति पखवाड़ा की दर से बोनस यानि अधिकतम 2.5 प्रतिशत मिलेगा।

जल्द शुरू होगा काम
बिजली निगम के एसई नसीब सिंह ने बताया कि जल्द ही नए सब स्टेशन बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। जिससे गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। लोड की वजह से फाल्ट की समस्या नहीं होगी।