
भू-राजनीति की दुनिया में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। वैश्विक महाशक्ति अमेरिका ने अपने नए ट्रेड फ्रेमवर्क मैप में अक्साई चिन, अरुणाचल प्रदेश और पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया है। वर्षों बाद अमेरिका के इस बदले रुख को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है। इस वीडियो में हम उस ऐतिहासिक बदलाव का विश्लेषण करेंगे, जो 7 फरवरी 2026 को हुए भारत-अमेरिका Interim Trade Agreement के साथ देखने को मिला। सवाल यह है कि क्या अमेरिका का यह नया मैप भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का संकेत है, या फिर 18% टैरिफ दर के पीछे छिपा कोई बड़ा आर्थिक सौदा?











