पूजा के लिए फूल तोड़ना पड़ा भारी, बालकनी से गिरकर बाप-बेटे की गई जान

 ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) में शुक्रवार  सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर एक बाप-बेटे की मौत हो गई।  मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी वजह से रणदीप अपने बेटे के साथ पूजा के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) में शुक्रवार  सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. सोसाइटी के टॉवर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर एक बाप-बेटे की मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय पिता रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाना था. इसी वजह से रणदीप अपने बेटे के साथ पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए थे. बालकनी बारिश की वजह से गीली थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फूल तोड़ने के दौरान सीढ़ी से फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। 

बताया जा रहा है कि बालकनी में बारिश की वजह से फिसलन थी. इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से लटक गया. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे गिर गए. हालांकि, हादसे की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। 

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद सोसाइटी में शोक का माहौल है. बिसरख थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

2