बिजली बिल भुगतान हुआ आसान! इंदौर में डोर-टू-डोर QR कोड सुविधा, साथ में मिलेगी छूट

इंदौर  पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को एक और सुविधा दी है। अब कंपनी के डोर-टू-डोर बिल संग्रहण एजेंट क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपभोक्ताओं से बिल की राशि प्राप्त करेंगे। यह राशि सीधे बिजली कंपनी के खाते में जमा होगी। कंपनी की इस सुविधा से हजारों एजेंटों के माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। क्यूआर कोड से भुगतान करने पर उन्हें कैशलेस छूट भी दी जाएगी। बिल जमा करने के लिए आने वाला एजेंट पहले की तरह नकद राशि लेकर ई-पद्धति से रसीद भी देगा। उसके पास बिजली कंपनी के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 28, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इंदौर
 पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को एक और सुविधा दी है। अब कंपनी के डोर-टू-डोर बिल संग्रहण एजेंट क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपभोक्ताओं से बिल की राशि प्राप्त करेंगे। यह राशि सीधे बिजली कंपनी के खाते में जमा होगी। कंपनी की इस सुविधा से हजारों एजेंटों के माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

क्यूआर कोड से भुगतान करने पर उन्हें कैशलेस छूट भी दी जाएगी। बिल जमा करने के लिए आने वाला एजेंट पहले की तरह नकद राशि लेकर ई-पद्धति से रसीद भी देगा। उसके पास बिजली कंपनी के जोन और वितरण केंद्र में कार्यरत होने का परिचय पत्र भी होगा।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

इस तरह होगा भुगतान
यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करना चाहता है या उसके पास खुले पैसे नहीं हैं तो डोर-टू-डोर एजेंट उसके आईवीआरएस नंबर पर क्यूआर कोड जनरेट करेगा। मोबाइल पर दिख रहे इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उपभोक्ता को अपना नाम, कनेक्शन नंबर, पता, बिल राशि और बिजली कंपनी का नाम सहित पूरा विवरण दिखाई देगा। भुगतान होते ही बिजली खाता केंद्रीयकृत सर्वर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा।