पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, डिप्टी CM, मंत्रियों और दिग्गजों की फौज रही मौजूद

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिग्गज नेता जयभान सिंह पवैया ने आज सोमवार पांचवे नवरात्र को मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। पवैया ने वल्लभ भवन में पूरे विधि विधान से पूजन करके मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। जयभान पवैया के पदभार ग्रहण करने के मौके पर  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,  राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल, विजय शाह, संपतिया उइके, नारायण सिंह कुशवाह के साथ ही विश्वास सारंग मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पराशर के साथ ही त भाजपा

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिग्गज नेता जयभान सिंह पवैया ने आज सोमवार पांचवे नवरात्र को मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। पवैया ने वल्लभ भवन में पूरे विधि विधान से पूजन करके मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला है।

जयभान पवैया के पदभार ग्रहण करने के मौके पर  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,  राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री प्रहलाद पटेल, विजय शाह, संपतिया उइके, नारायण सिंह कुशवाह के साथ ही विश्वास सारंग मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पराशर के साथ ही त भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

पवैया ने पदभार के बाद वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री यादव से की मुलाकात
वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद पवैया ने वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इसके बाद  पवैया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि अपनी जिम्मेवारी को वो पूरी क्षमता के साथ निभाएंगे ।पवैया ने कहा कि उन्होंने  आयोग की कार्यप्रणाली को समझने के बाद दौरा करने का प्लान बनाया है। राज्य के करों का वितरण नगरीय और पंचायत निकायों के बीच अच्छे और सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए इस बाबत काम किया जाएगा। 

राज्य सरकार ने 6 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में जयभान सिंह पवैया Jaibhan Singh Pavaiya की नियुक्ति के साथ सदस्य सचिव की नियुक्तियों की भी घोषणा की। आयोग में पूर्व आईएएस केके सिंह और विधानसभा के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार को सदस्य सचिव बनाया जाएगा। वीरेंद्र कुमार राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। मप्र वित्त विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी का दायित्व भी निभा चुके हैं

Leave a Comment

2