Pakistan News: पाकिस्तान में आतंकी अमीर हमजा पर हमला, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली

पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के करीबी अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Pakistan News: पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारत के सबसे पुराने और कट्टर दुश्मनों में से एक, अमीर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद के करीबी सहयोगी अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर निशाना बनाया। हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में हमजा को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

यूरोप की आत्मनिर्भरता की ओर कदम: अमेरिका को किनारे करते हुए ‘यूरोपियन NATO’ की योजना

कौन है अमीर हमजा? लश्कर के निर्माण में बड़ी भूमिका

अमीर हमजा महज एक आतंकी नहीं, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा के वैचारिक आधार की नींव रखने वालों में से एक है। उसने कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर इस संगठन को खड़ा किया था।

वैचारिक प्रचारक: वह संगठन का प्रमुख चेहरा था जो युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और भर्ती करने का काम करता था।

लेखक और संपादक: वह लश्कर की पत्रिका ‘मजल्ला अल-दावा’ का संपादक रहा और 2002 में उसने ‘काफिला दावत और शहादत’ जैसी किताबें लिखीं, जिनका उद्देश्य जिहादी विचारधारा को फैलाना था।

फंडिंग का मास्टरमाइंड: संगठन के लिए धन जुटाने और आतंकी नेटवर्क को आर्थिक रूप से मजबूत करने में उसकी अहम भूमिका मानी जाती है।

अफगान कनेक्शन: वह पूर्व में अफगान मुजाहिदीन का हिस्सा भी रह चुका है, जिससे उसे गुरिल्ला युद्ध और आतंकी रणनीति का गहरा अनुभव था।

अंतरराष्ट्रीय आतंकी का तमगा और नया नेटवर्क

अमीर हमजा की आतंकी गतिविधियों के कारण अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में शामिल किया था। जब 2018 में अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान ने लश्कर से जुड़े संगठनों पर दिखावे की कार्रवाई शुरू की, तब हमजा ने चतुर चाल चली। उसने खुद को मुख्य संगठन से अलग दिखाया और ‘जैश-ए-मनकाफा’ नामक एक नया आतंकी संगठन खड़ा कर लिया। माना जाता है कि यह नया संगठन जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकी साजिशें रचने के लिए सक्रिय रहा।

अज्ञात हमलावरों का खौफ और पाकिस्तान की चुप्पी

लाहौर के व्यस्त इलाके में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुए इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस तरह से अज्ञात हमलावरों ने सटीक निशाना लगाकर हमजा को गोली मारी, उसने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना पाकिस्तान में हाल के महीनों में हुई उन सिलसिलेवार हत्याओं की कड़ी के रूप में देखी जा रही है, जिनमें भारत के लिए खतरा बने कई वांछित आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतारा है।

Iran US Tension: बंदरगाह नाकेबंदी पर ईरान का पलटवार,अमेरिका को दी बड़ी धमकी

2