युवा दिवस पर सुबह 9 बजे से मॉडल स्‍कूल में होगा सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे मुख्य अतिथि. जबलपुर स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम 12 जनवरी की सुबह 9 बजे पंडित लज्‍जाशंकर झा उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मॉडल स्‍कूल में आयोजित किया जायेगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में सुबह 9 बजे विद्यार्थियों का मॉडल स्‍कूल के मैदान में एकत्रिकरण होगा तथा वे योग एवं सूर्य नमस्‍कार हेतु निर्धारित स्‍थल पर अपेक्षित दूरी पर पंक्तिबद्ध होकर अपना स्‍थान लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

उप मुख्यमंत्री देवड़ा होंगे मुख्य अतिथि.

जबलपुर

स्‍वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम 12 जनवरी की सुबह 9 बजे पंडित लज्‍जाशंकर झा उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मॉडल स्‍कूल में आयोजित किया जायेगा।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में सुबह 9 बजे विद्यार्थियों का मॉडल स्‍कूल के मैदान में एकत्रिकरण होगा तथा वे योग एवं सूर्य नमस्‍कार हेतु निर्धारित स्‍थल पर अपेक्षित दूरी पर पंक्तिबद्ध होकर अपना स्‍थान लेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा तथा मुख्य अतिथि एवं सभी आमंत्रित अतिथियों के स्वागत के बाद सुबह 9.30 बजे से आकाशवाणी के माध्यम से राष्‍ट्रगीत वंदेमातरम्, स्‍वामी विवेकानंद जी की वाणी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के पश्चात सूर्य नमस्‍कार और प्राणायाम होगा। सामूहिक सूर्य नमस्‍कार के जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का समापन सुबह 10.30 बजे होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में भी सुबह 9 बजे से सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Comment

2