O Romeo Box Office Day 2: ओ रोमियो ने की शानदार शुरुआत, बॉर्डर 2 समेत अन्य फिल्मों का जानें हाल

ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 की कमाई में गिरावट आई, जबकि तू या मैं की शुरुआत धीमी रही। वीकेंड में ओ रोमियो की कमाई और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

O Romeo Box Office Day 2: वैलेंटाइन डे से ठीक पहले शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 का दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी रोचक रहा। इस दिन नई रिलीज़ फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान खींचा तो वहीं कुछ पुरानी फिल्में भी अपनी कमाई में बनी रहीं। इस शुक्रवार की सबसे बड़ी खबर यह रही कि शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने सभी नई फिल्मों के मुकाबले बेहतर ओपनिंग की, जबकि ‘तू या मैं’ की शुरुआत धीमी रही। आइए जानते हैं शुक्रवार का पूरा बॉक्स ऑफिस हाल।

Akshay Kumar: अंधेरी फ्लावर फेस्टिवल का शुभारंभ, अक्षय कुमार ने किया उद्घाटन

तू या मैं: धीमी शुरुआत

तू या मैं: धीमी शुरुआत
तू या मैं: धीमी शुरुआत

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ को रिलीज़ के पहले दिन दर्शकों का रिस्पॉन्स ठंडा रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के लिए यह धीमी शुरुआत मानी जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह फिल्म वीकेंड में कैसे प्रदर्शन करती है।

ओ रोमियो: शानदार ओपनिंग

ओ रोमियो: शानदार ओपनिंग
ओ रोमियो: शानदार ओपनिंग

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया। फिल्म ने अपने पहले दिन ही 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और यह शाहिद कपूर की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। साथ ही यह उनकी सात साल में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वीकेंड में इस फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिल सकती है।

Anand Sagar Dies: 84 साल की उम्र में रामानंद सागर के बेटे का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मर्दानी 3: तीसरे शुक्रवार की कमाई

मर्दानी 3: तीसरे शुक्रवार की कमाई
मर्दानी 3: तीसरे शुक्रवार की कमाई

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने अपने 15-दिन के रन में उतार-चढ़ाव देखा। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ से शुरुआत की थी, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि वीकडेज़ में कमाई गिरावट के साथ रही, चौथे दिन 2.25 करोड़ और छठे दिन 2.1 करोड़ रुपये पर आ गई। पहले हफ्ते में कुल कमाई 26.3 करोड़ रुपये रही, जबकि दूसरे हफ्ते में 14.6 करोड़ की कमाई हुई, यानी -44.49% की गिरावट। 15वें दिन मर्दानी 3 ने 60 लाख रुपये कमाए और 15 दिनों की कुल नेट कमाई 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

बॉर्डर 2: चौथे फ्राइडे पर गिरावट

बॉर्डर 2: चौथे फ्राइडे पर गिरावट
बॉर्डर 2: चौथे फ्राइडे पर गिरावट

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दबदबा दिखाया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये कमाए। चौथे फ्राइडे को नई रिलीज़ फिल्मों से मुकाबला मिला और फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे फ्राइडे को 80 लाख रुपये की कमाई हुई। 22 दिनों में बॉर्डर 2 का कुल कलेक्शन अब 318.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

O Romeo Box Office Day 1: ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन मचाया धमाल? जानें शाम तक का कलेक्शन

2