झारखंड के गांव में बाहरी लोगों की NO ENTRY!

गोमो. हरिहरपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध चार युवकों को गांव में घुसने पर ग्रामीण एकजुट होकर शोर मचाते हुए पीछा किया। लेकिन युवकों ने अंधेरा का फायदा उठाकर जीतपुर सरकारी विद्यालय के पीछे स्थित जंगल की ओर भाग निकले। घटना की मिलते ही थाना के सब इंस्पेक्टर डी. हांसदा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पूरे जंगल में टोर्च की रौशनी सहारे खोजबीन किया। लेकिन तब तक वे लोग भाग चुके थे। महिलाएं भी एकजुट होकर घर के बाहर खड़ी ग्रामीणों ने डंडा, टोर्च लेकर देर रात तक तलाश करते

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गोमो.

हरिहरपुर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध चार युवकों को गांव में घुसने पर ग्रामीण एकजुट होकर शोर मचाते हुए पीछा किया। लेकिन युवकों ने अंधेरा का फायदा उठाकर जीतपुर सरकारी विद्यालय के पीछे स्थित जंगल की ओर भाग निकले।

घटना की मिलते ही थाना के सब इंस्पेक्टर डी. हांसदा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पूरे जंगल में टोर्च की रौशनी सहारे खोजबीन किया। लेकिन तब तक वे लोग भाग चुके थे।

महिलाएं भी एकजुट होकर घर के बाहर खड़ी
ग्रामीणों ने डंडा, टोर्च लेकर देर रात तक तलाश करते रहे। वहीं महिलाएं भी एकजुट होकर घर के बाहर खड़ी नजर आई। बता दें कि 16 जनवरी को इसी गांव के एक बंद घर से करीब डेढ़ लाख रुपय की संपत्ति की चोरी हुई थी। जिसके बाद संदिग्ध व्यक्ति का चहल पहल ज्यादा बढ़ गया था। गांव में दूसरी चोरी की घटना ना हो इसके लिए जीतपुर गांव में पुलिस के सहयोग से ग्रामीण पिछले पांच दिनों से पहरेदारी कर रहे हैं।

गांव में बाहरी लोगों के लिए प्रवेश वर्जित 
चोरी की घटना के बाद से गांव में पुलिस के द्वारा दिए गए बैरियर को बीच सड़क पर लगा दिया गया है ताकि बाहरी लोगों की प्रवेश से पूर्व बैरियर में अपनी पहचान बतानी होगी।  ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बाहरी लोगों के साथ कबाड़ी तथा फेरी करने वाले को भी अपनी पहचान बताना होगा, अन्यथा नहीं घुसने दिया जायेगा‌। गांव में कबाड़ी लेने के लिए पश्चिम बंगाल नंबर की मोपेड बाइक से घूमने वाले को भी चिन्हित किया जा रहा है। मौके पर पूर्व मुखिया जागरनाथ महतो, कपिल सिंह, पंसस सोहन महतो आदि शामिल थे।

लोगों को चिन्हित किया जा रहा
ग्रामीणों की सूचना पर हमलोग गांव पहुंचे। तब तक संदिग्ध युवक जंगल की ओर भाग निकले। खोजबीन किया पर उन लोगों का कुछ भी पता नहीं चल पाया, हालांकि वैसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
– डी. हांसदा, सब इंस्पेक्टर, हरिहरपुर थाना

Leave a Comment

2