NEET Student Death Case: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नीट (NEET) छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एक ऑडियो क्लिप साझा कर सनसनी मचा दी है। इस ऑडियो में पटना के प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की एक नर्स के साथ उनकी बातचीत होने का दावा किया गया है। यह नया खुलासा इस पूरे मामले में अस्पताल की भूमिका और पुलिसिया जांच पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
Delhi News: “अपनी बहन की चीखें…” आखिरी कॉल में महिला स्वाट कमांडो के भाई को चेतावनी
अस्पताल की नर्स का चौंकाने वाला बयान
बताते चले कि, पप्पू यादव द्वारा साझा किए गए ऑडियो में नर्स यह स्पष्ट रूप से कह रही है कि जब छात्रा को अस्पताल लाया गया था, तब वह पूरी तरह अचेत अवस्था में थी। नर्स के अनुसार, छात्रा के प्राइवेट पार्ट में ब्लड और झाग जैसी चीजें देखी गई थी, जो प्रथम दृष्टया स्पर्म जैसा प्रतीत हो रहा था। नर्स ने बातचीत में यह भी बताया कि अस्पताल की लेडी डॉक्टर ने आशंका जताई थी कि या तो छात्रा ने खुद अबॉर्शन कराया है या फिर उसे इसके लिए मजबूर किया गया है। यह बयान परिजनों द्वारा लगाए जा रहे बलात्कार और हत्या के आरोपों को और अधिक बल देता है।
मां से रोते हुए बयां किया अपना दर्द
ऑडियो के मुताबिक, छात्रा जब वेंटिलेटर पर थी, तब उसने अपनी मां को इशारों में अपनी पीड़ा बताने की कोशिश की थी। नर्स ने बताया कि छात्रा बहुत रो रही थी और उसने संकेतों के जरिए यह संकेत दिया था कि उसके साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है। इसी दौरान अस्पताल में एक संदिग्ध महिला के आने की बात भी सामने आई है, जिसने छात्रा की मां को इलाज का सारा खर्च उठाने का लालच दिया था। हालांकि, पीड़ित मां ने कठोरता से जवाब दिया था कि उन्हें पैसे नहीं, बल्कि अपनी बेटी की जान चाहिए।
प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पर लीपापोती के आरोप
आपको बता दे कि, नर्स ने ऑडियो में खुलकर स्वीकार किया है कि अस्पताल प्रशासन मामले की लीपापोती करने की कोशिश कर रहा है। उसने यह भी खुलासा किया कि उसे अस्पताल आने के लिए धमकाया जा रहा है और केस करने की धमकी दी जा रही है। इस खुलासे के बाद प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल की भूमिका संदिग्ध हो गई है। गौरतलब है कि SIT की टीम पहले ही अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नर्स के इन बयानों ने जांच की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया है।
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था
ऑडियो के अंत में जब पप्पू यादव ने पूछा कि क्या केवल बलात्कार से किसी की मृत्यु संभव है, तो नर्स का जवाब बेहद डराने वाला था। उसने कहा कि बिहार में वर्तमान में यही चलन बन गया है कि दुष्कर्म के बाद सबूत मिटाने के लिए लड़कियों की हत्या कर दी जाती है। यह बातचीत राज्य में बेटियों की सुरक्षा और अपराधियों के बेखौफ मनोबल पर एक कड़ा प्रहार करती है।
Bihar Police Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! पुलिस के इतने पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान









