“पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

मसान और होमबाउंड जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर नीरज घायवान ने भारत के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक पंचायत पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सीरीज में दिखाए गए सभी लीड किरदार अपर कास्ट के थे। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में सिर्फ अपर कास्ट के लोग नहीं होते हैं। शो की किस बात पर नीरज ने उठाया सवाल? नीरज घायवान ने कहा कि सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो पंचायत को लोग गांव की सबसे असली तस्वीर मानते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप एक पूरा गांव ऐसा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मसान और होमबाउंड जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर नीरज घायवान ने भारत के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक पंचायत पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सीरीज में दिखाए गए सभी लीड किरदार अपर कास्ट के थे। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में सिर्फ अपर कास्ट के लोग नहीं होते हैं।

शो की किस बात पर नीरज ने उठाया सवाल?
नीरज घायवान ने कहा कि सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो पंचायत को लोग गांव की सबसे असली तस्वीर मानते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप एक पूरा गांव ऐसा नहीं बना सकते जिसमें सिर्फ अपर कास्ट के लोग ही रहते हैं।

क्या बोले नीरज घायवान?
युवा से बातचीत करते हुए नीरज घायवान ने कहा, “TVF को ही ले लीजिए, और वो बहुत अच्छा कर रहे हैं। और उनके शोज वाकई में बहुत अच्छे हैं। और खासकर इसीलिए मुझे दिक्कत है। ये शोज आईआईटी किए लोगों द्वारा बनाए गए हैं, देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों में से हैं वो लोग। और उनके शोज में सिर्फ अपर कास्ट के लोगों को ही दिखाया जाता है। कोई लोअर कास्ट नहीं, कोई मुस्लिम नहीं। अब आप एक पढ़े-लिखे इंसान के तौर पर जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। और जैसा कि आपको पता है, अगर कोई पुराने जमाने का फिल्म बनाता है तो मैं समझ सकता हूं। लेकिन आप ये समझिए, आप पढ़े-लिखे हैं न? आपने आईआईटी पास किया है, किया है ना? आपने चार साल तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। तो आपको ये समझ आना चाहिए कि शायद इसे दिखाने का ये सही तरीका नहीं है।"

पंचायत के बारे में
पंचायत के बारे में बात करें तो ये शो कोरोना के दौरान साल 2020 में रिलीज हुआ था। जब शो रिलीज हुआ था तब शायद ही किसी को ये अंदाजा था कि ये शो भारत का सबसे पसंदीदा शो बन जाएगा। तब से अबतक इस शो के चार सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को लोगों ने बराबर ही प्यार दिया है। पंचायत की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 9 है। पंचायत को चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने बनाया है। इस सीरीज में जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, नीना गुप्ता, सानविका, दुर्गेश कुमार, चंदन रॉय, सुनीता राजवर और तृप्ति साहू जैसे कलाकार नजर आए हैं।

नीरज घायवान के बारे में
नीरज घायवान ने अपने करियर की शुरुआत गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट करके की थी। साल 2015 में मसान से नीरज ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया। मसान के बाद साल 2025 में नीरज की फिल्म होमबाउंड रिलीज हुई। होमबाउंड भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री थी।

 

2