नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से बुजुर्ग महिला सकुशल अपने घर पहुँच सकीं। 14 जुलाई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनौर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गई हैं तथा उन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 15, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल 

नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से बुजुर्ग महिला सकुशल अपने घर पहुँच सकीं।

14 जुलाई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनौर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गई हैं तथा उन्हें पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 526 श्री सचिन सिंह लोधी एवं पायलट श्री दीपेश यादव घटनास्थल पर पहुँचे और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि महिला ग्राम बम्हनी सुआताला की निवासी हैं।

डायल-112 जवानों ने बुजुर्ग महिला को एफआरव्ही वाहन में बैठाकर सुरक्षित उनके घर पहुँचाया। आवश्यक पहचान एवं सत्यापन उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

डायल-112 हीरोजश्रृंखला की यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन सहायता ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ हर परिस्थिति में सहायता पहुँचाने का कार्य भी निरंतर कर रही है। 

2