मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर जांच तेज

मुंबई  मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर क्रूरता, नुकसान पहुंचाने, धमकी और लगातार उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज की गई है। यह मामला घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कार्रवाई से भी जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई
 मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर क्रूरता, नुकसान पहुंचाने, धमकी और लगातार उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज की गई है। यह मामला घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कार्रवाई से भी जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी (एलओसी) जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, पीटर हाग द्वारा जांच में सहयोग न करने के कारण यह कदम उठाया गया है। आम तौर पर जब अधिकारियों को लगता है कि आरोपी व्यक्ति पूछताछ से बच सकता है या जांच के दौरान देश छोड़कर भाग सकता है तो ऐसे मामलों में एलओसी जारी की जाती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। अब तक न तो पीटर हाग और न ही उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने आरोपों के संबंध में कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस शिकायत से संबंधित प्रासंगिक जानकारी और सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
इस मामले ने एक बार फिर घरेलू हिंसा, महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत लागू किए गए नए प्रावधानों के बढ़ते उपयोग से संबंधित चर्चाओं को उजागर किया है।

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने 2010 में ऑस्ट्रियाई उद्यमी और होटल व्यवसायी पीटर से शादी की थी और 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे।
उन्होंने 2017 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक की हृदय रोग के कारण मृत्यु हो गई। नवंबर 2025 में सेलिना ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पीटर लगातार घरेलू हिंसा करता रहा है।

Leave a Comment

2