नगरपालिका परिषद देवरी में श्रीमती नेहा अलकेश जैन फिर से बनीं अध्यक्ष

भोपाल  सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने जानकारी दी है कि सागर जिले की नगरपालिका परिषद देवरी की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन को वापस बुलाने के संबंध में 19 जनवरी को हुए मतदान में कुल 13 हजार 367 मत पड़े थे। मतगणना 21 जनवरी को हुई, जिसमें 6085 मत वापस बुलाने के पक्ष में तथा 7282 मत वापस बुलाने के विरूद्ध थे। मतगणना परिणाम के अनुसार श्रीमती नेहा अलकेश जैन पूर्ववत अध्यक्ष बनी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2000 में विधि संशोधन कर महापौर/अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रावधान किया गया था। इसके

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने जानकारी दी है कि सागर जिले की नगरपालिका परिषद देवरी की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन को वापस बुलाने के संबंध में 19 जनवरी को हुए मतदान में कुल 13 हजार 367 मत पड़े थे। मतगणना 21 जनवरी को हुई, जिसमें 6085 मत वापस बुलाने के पक्ष में तथा 7282 मत वापस बुलाने के विरूद्ध थे। मतगणना परिणाम के अनुसार श्रीमती नेहा अलकेश जैन पूर्ववत अध्यक्ष बनी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2000 में विधि संशोधन कर महापौर/अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रावधान किया गया था। इसके तहत वर्ष 2018 तक 41 निर्वाचन अध्यक्ष पद से वापस बुलाने के लिये हुए। इसमें से 21 अध्यक्ष पद पर यथावत रहे तथा 20 अध्यक्ष पद से मुक्त हुए। इसके बाद यह प्रावधान समाप्त कर दिया गया था।

वर्ष 2025 में विधि संशोधन कर पुन: अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रावधान किया गया। इस प्रावधान के तहत नगरपालिका परिषद देवरी में पहला चुनाव कराया गया।

 

Leave a Comment

2