नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, उत्तराखंड में प्रशासन की देखरेख में नामकरण

रुद्रप्रयाग जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने हाल ही में एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। पेटदर्द की थी शिकायत जानकारी के अनुसार, करीब 11 दिन पूर्व स्वजन छात्रा को पेट दर्द व पथरी की शिकायत बताकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच में गर्भावस्था की पुष्टि प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रुद्रप्रयाग
जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने हाल ही में एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

पेटदर्द की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, करीब 11 दिन पूर्व स्वजन छात्रा को पेट दर्द व पथरी की शिकायत बताकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

जांच में गर्भावस्था की पुष्टि
प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद छात्रा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

नवजात को एजेंसी को सौंपा
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना तत्काल बाल कल्याण समिति को दी। समिति के निर्देश पर नवजात को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, रुद्रप्रयाग के सिपुर्द कर दिया गया।

नामकरण संस्कार हुआ
जन्म के 11वें दिन प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, एजेंसी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त देख-रेख में बच्ची का नामकरण संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया।

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया होगी शुरू
एजेंसी प्रबंधक पुनीत चौकियाल के अनुसार, शिशु पूरी तरह सुरक्षित है। दो माह बाद भारत सरकार के सीएआरए पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आरोपित की पहचान नहीं बताई
इधर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए मामला और गंभीर हो गया है। छात्रा ने अब तक कथित आरोपित की पहचान नहीं बताई है।

पुलिस-प्रशासन कर रहा जांच
वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

 

Leave a Comment

2