
Malda Violence Updates: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक इलाके में चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने 3 महिला अधिकारियों सहित कुल 7 न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे ‘जंगलराज’ करार दिया और इसे न्यायपालिका की अधिकारिता पर सीधा हमला बताया। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने इस मामले को और भी राजनीतिक रंग दे दिया है। इस खौफनाक घटना और उस पर जारी सियासी विवाद की पूरी रिपोर्ट जानिए।











