BSF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा से सटे इलाकों में सर्च के दौरान ड्रग्स और नकली नोट बरामद

अमृतसर  भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 54 ग्राम ड्रग्स और करीब एक लाख 98 हजार रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की गई। इस दौरान एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया।  BSF की 181 बटालियन के जवानों ने सोमवार देर रात बीओपी काहनगढ़ इलाके में तलाशी के दौरान एक पैकेट बरामद किया। जांच करने पर पैकेट से 577 ग्राम आइस ड्रग यानी क्रिस्टल मेथ बरामद हुई। BSF के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने अज्ञात

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर 

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 54 ग्राम ड्रग्स और करीब एक लाख 98 हजार रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की गई। इस दौरान एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया। 

BSF की 181 बटालियन के जवानों ने सोमवार देर रात बीओपी काहनगढ़ इलाके में तलाशी के दौरान एक पैकेट बरामद किया। जांच करने पर पैकेट से 577 ग्राम आइस ड्रग यानी क्रिस्टल मेथ बरामद हुई। BSF के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दाओके से 1.98 लाख की जाली करंसी मिली
इसी क्षेत्र में BSF ने एक अन्य कार्रवाई के दौरान बीओपी दाओके के पास से 1 लाख 98 हजार रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की। कंपनी कमांडर रमेश चंद्र शाह की शिकायत पर घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली करंसी सीमा पार से किस नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गई।

बुर्ज में 766 ग्राम अफीम बरामद
वहीं, भिंडीसैदा थाना क्षेत्र में BSF की 45 बटालियन ने गांव बुर्ज के बाहर एक संदिग्ध लावारिस पैकेट बरामद किया। तलाशी लेने पर उसमें से 766 ग्राम अफीम मिली। कंपनी कमांडर विकास शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लोपोके में 205 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
इसके अलावा, लोपोके पुलिस ने लिंक रोड हेतमपुरा के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान लोधी गुज्जर निवासी गुरमेज सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन और 1,200 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

2