मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा: टैंकर धमाके से दहला इलाका, आसपास के घरों के दरवाजे तक टूटे

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मगरखेड़ी में एक टैंकर की वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना भीषण था कि टैंकर के परखच्चे करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे. विस्फोट की चपेट में आने से आसपास खड़ी एक कार और नजदीकी मकानों के कांच भी टूट गए।  टैंकर के अंदर गैस बनने से हुआ ब्लास्ट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर में वेल्डिंग का

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 13, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मगरखेड़ी में एक टैंकर की वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना भीषण था कि टैंकर के परखच्चे करीब 500 मीटर दूर तक जा गिरे. विस्फोट की चपेट में आने से आसपास खड़ी एक कार और नजदीकी मकानों के कांच भी टूट गए। 

टैंकर के अंदर गैस बनने से हुआ ब्लास्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. ब्लास्ट के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. हादसे में टैंकर चालक विनोद पिता श्रीराम (45), निवासी भैंसाचौबे, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश) व वेल्डिंग कर रहे नितेश पिता हरिनाथ (35), निवासी बिहार घायल हो गए. वहीं, टैंकर के उड़े हुए लोहे के टुकड़ों की चपेट में आकर भीम पिता भागीरथ रोकड़े (45), निवासी ग्राम मगरखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे के तुरंत बाद भीम को तत्काल ठीकरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर के अंदर गैस बनने के कारण वेल्डिंग के दौरान यह विस्फोट हुआ. गौरतलब है कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे उस स्थान पर हुई, जहां रविवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है. यदि ये धमाका चौराहे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में होता, तो जनहानि कहीं अधिक हो सकती थी। 

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

विस्फोट के बाद आसपास के घरों के टूटे दरवाजे और कांच
मामले में बालाक्वाड़ा थाना इंचार्ज सागर चौहान का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि शाम के समय यह सूचना मिली कि मगारखेड़ी सर्विस रोड पर एक वेल्डिंग दुकान पर एक टैंकर की वेल्डिंग की जा रही थी, तभी ब्लास्ट हो गया और वेल्डिंग करने वाला व ड्राइवर घायल हो गए. वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। 

धमाका इतना भयानक था कि टैंकर के परखच्चे 500 मीटर दूर तक जा गिरे. साथ ही मोहल्ले के कई घरों के दरवाजे टूटे गए और आसपास खड़ी कार और मकानों के कांच भी टूटे. टैंकर आंध्र प्रदेश से क्रूड ऑयल लेकर झाबुआ के मेघनगर गया था और खाली कर लौट रहा था. फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

2