Honey Singh Nephew Death: हनी सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे विदित ओलक के निधन पर छलका दर्द

मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के मुंहबोले भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त की आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई। इस दुखद खबर से स्तब्ध सिंगर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर गहरा शोक जताया है।

Honey Singh Nephew Death

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

नवम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Honey Singh Nephew Death: मशहूर गायक यो यो हनी सिंह और पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने विदित ओलक (दिवित औलख) के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई। इस हादसे में विदित के साथ उनके दोस्त आरव तलवार (तलवाड़) की भी मौत हो गई।

Punjab News: चुनाव से पहले पंजाब में AAP को झटका, दो विधायकों के

जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुआ भीषण हादसा

Honey Singh Nephew Death
हनी सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़

यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह करीब 3:30 बजे जालंधर के पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। एक बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। रास्ते में कार नगर निगम की खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में कुल पांच युवक सवार थे।

मृतकों की पहचान प्रसिद्ध पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित ओलक और प्रसिद्ध ‘पप्पी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवार के रूप में हुई है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

हनी सिंह का भावुक संदेश: ‘यह मेरे लिए बहुत बुरा दौर है’

Honey Singh Nephew Death
हनी सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़

यो यो हनी सिंह म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं और दिनेश ओलक के बेटे विदित को अपने भतीजे की तरह मानते थे। हादसे की खबर मिलते ही हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।”

गिप्पी ग्रेवाल ने कहा- ‘दर्द बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं’

Honey Singh Nephew Death
हनी सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़

पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सोशल मीडिया पोस्ट में गिप्पी ग्रेवाल ने लिखा, “मेरे प्यारे भतीजे दिवित औलख के अचानक निधन से मेरा दिल टूट गया है और मैं बेहद दुखी हूं। इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वाहेगुरु तुम्हारी आत्मा को शांति दे और दिनेश भाई व पूरे औलख परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे।”

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का फैसला

हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। हालांकि, जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से कोई भी कानूनी या आगे की दंडात्मक कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया।

Punjab News: AAP की पहली लिस्ट जारी, भगवंत मान को छोड़ कैबिनेट के

2