Rahul Gandhi On Maharashtra TET Exam New Date: ‘लीक करने वाले आज़ाद, सिस्टम बेदाग़!’ महाराष्ट्र TET रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 6 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य पर चिंता जताते हुए तत्काल नई तारीख घोषित करने और प्रभावितों को आयु सीमा में छूट देने की मांग की है।

Rahul Gandhi On Maharashtra TET Exam New Date

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Rahul Gandhi On Maharashtra TET Exam New Date: महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सीधा निशाना साधा है। परीक्षा रद्द होने के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी नई तारीखों का ऐलान न होने पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रभावित युवाओं के पक्ष में सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें रख दी हैं।

राहुल गांधी ने जताई गहरी चिंता

बताते चले कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परीक्षा निरस्त होने के बाद आगामी शेड्यूल जारी करने में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के रद्द होने से लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। 14 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन की तरफ से नई तारीखों को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत नई समय-सीमा स्पष्ट करनी चाहिए ताकि अभ्यर्थियों का मानसिक तनाव कम हो सके।

कांग्रेस नेता ने उठाए तीखे सवाल

राहुल गांधी ने अपने बयान में व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक होना सीधे तौर पर प्रशासनिक तंत्र की विफलता है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “गलती संस्था की है, लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से दिन-रात मेहनत करने वाले लाखों परीक्षार्थी भुगत रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले माफिया और दोषी अभी भी आजाद घूम रहे हैं, जबकि साल-दर-साल फीस भरकर और दूर-दराज के केंद्रों तक यात्रा करने वाले देश के भावी शिक्षकों को बिना किसी जवाब के सिर्फ इंतजार कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तीन सूत्रीय मांग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तुरंत तीन कदम उठाने की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  • तत्काल समय-सीमा: महाराष्ट्र TET की नई परीक्षा तिथि की घोषणा आज ही की जाए।
  • कड़ी जवाबदेही: पेपर लीक के असली जिम्मेदारों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो, न कि निर्दोष अभ्यर्थियों पर।
  • भविष्य की सुरक्षा: इस प्रशासनिक चूक के कारण जिन युवाओं का कीमती साल बर्बाद हुआ है, उन्हें आगामी परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाए।

देहरादून में 17 जुलाई को पेपर लीक संकट पर महासंवाद

इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाते हुए राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 17 जुलाई को देहरादून में वे देश भर में बढ़ रहे पेपर लीक के संकट पर छात्रों से विस्तार से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में एक ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत की जाए, जिससे एक ऐसा पारदर्शी सिस्टम तैयार हो सके जहां युवाओं को व्यवस्था की नाकामी का शिकार न होना पड़े, बल्कि उन्हें अपनी वास्तविक मेहनत का पूरा फल मिले।

2