माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने किया वृक्षारोपण, वाणिज्य अध्ययन शाला में हरियाली का संदेश

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर भगवान देते फल करते विष पान वृक्ष सृष्टि का संरक्षण करते हैं हमें भी इनके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए : प्रो.एस. के.सिंह ग्वालियर   माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद द्वारा आज जीवाजी विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययन शाला के बगीचे में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत बरगद , वेलपत्र , आम , अमरूद , जामुन , नींबू और बारहमासी के पौधों का रोपण किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. एस.के.सिंह ने वृक्षों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 18, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

वृक्ष सदा शंकर भगवान
देते फल करते विष पान

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

वृक्ष सृष्टि का संरक्षण करते हैं हमें भी इनके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए : प्रो.एस. के.सिंह

ग्वालियर 
 माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद द्वारा आज जीवाजी विश्वविद्यालय की वाणिज्य अध्ययन शाला के बगीचे में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत बरगद , वेलपत्र , आम , अमरूद , जामुन , नींबू और बारहमासी के पौधों का रोपण किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. एस.के.सिंह ने वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए । प्रो.सिंह ने कहा कि वृक्ष सृष्टि का संरक्षण करते हैं हमें भी इनके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए । उन्होंने कहा कि केवल दिखावा करने के लिए नहीं अपितु पूरे मनोभाव से पौधरोपण अभियान से हम सभी को जुड़ना चाहिए और बड़े होने तक उनकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए ।
 वृक्षारोपण अभियान के दौरान जीवाजी विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के डीन प्रो.राजेन्द्र खटीक एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व वर्तमान प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा ने भी अपनी भावाव्यक्ति प्रकट की । इस मौके पर छात्रपरिषद के संयोजक डॉ. मनोज अवस्थी , डॉ. संजय कुमार पाण्डेय , छात्रपरिषद के अध्यक्ष आकाश अष्ठाना , सचिव देवेश अग्रवाल , डॉ. दीपक वर्मा , नवनीत पचौरी , आशुतोष पालीवाल , योगेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे । 
पूर्व छात्रपरिषद की कार्य योजना पर अध्यक्ष आकाश अष्ठाना ने प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि पूर्व छात्रपरिषद द्वारा गुरूपर्व पर "गुरू वंदन छात्र अभिनन्दन" कार्यक्रम का आयोजन माधव महाविद्यालय में किया जाएगा । आभार प्रदर्शन सचिव देवेश अग्रवाल ने किया ।
 

2