Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ हवा और बेहतर वायु गुणवत्ता के क्षेत्र में देशभर में अपनी खास पहचान बनाई है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। राजधानी की इस उपलब्धि को वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
UP News: ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, CM योगी ने स्वीकारा न्योता
NCAP स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ को मिली पहली रैंक
बताते चले कि, लखनऊ की इस उपलब्धि की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के बीच राजधानी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। NCAP के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नंबर-1 रैंक मिलने से शहर के स्वच्छ हवा अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वायु गुणवत्ता में सुधार, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को इस सम्मान से मजबूती मिली है।
स्वच्छ वायु के लिए किए जा रहे प्रयासों को मिला सम्मान
आपको बता दे कि, शहर में स्वच्छ हवा बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को इस राष्ट्रीय सम्मान से नई पहचान मिली है। लखनऊ में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने, पर्यावरण को बेहतर बनाने और शहर को अधिक साफ-सुथरा रखने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी प्रयास का असर अब राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में भी दिखाई दिया है।
लखनऊ का वार्ड-70 भी बना देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड
लखनऊ की राष्ट्रीय उपलब्धि के साथ ही शहर के वार्ड-70 को देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है। स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए वार्ड-70 को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। एक ही शहर के लिए यह दोहरी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि जहां पूरे लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया, वहीं वार्ड-70 ने भी अपनी श्रेणी में शीर्ष सम्मान प्राप्त किया।
स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण में वार्ड-70 की उपलब्धि
वार्ड-70 की उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयासों की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर वायु गुणवत्ता को लेकर किए गए कार्यों ने वार्ड को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इससे शहर के दूसरे वार्डों में भी स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में मिला लखनऊ को राष्ट्रीय सम्मान
लखनऊ को मिली इस बड़ी उपलब्धि के लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया गया। मेयर और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लखनऊ की ओर से यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से दिया गया। NCAP के तहत लखनऊ की पहली रैंक राजधानी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
स्वच्छ हवा के साथ स्वच्छ लखनऊ पर भी रहेगा फोकस
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाती रहेगी। शहर में केवल बेहतर वायु गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि स्वच्छ हवा के साथ लखनऊ को और बेहतर एवं साफ-सुथरा शहर बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
देश में नंबर-1 बनने के बाद बढ़ी जिम्मेदारी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान हासिल करने के बाद लखनऊ के सामने अब इस उपलब्धि को बनाए रखने की चुनौती भी होगी। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान शहर के लिए गौरव का विषय है, लेकिन साथ ही स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लखनऊ की यह सफलता दूसरे शहरों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।
UP News: मॉस्को में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार, पत्नी ने PM मोदी और CM योगी से मांगी मदद










