रायपुर साहित्य महोत्सव में काव्य-पाठ करने दूर-दूर से आए साहित्य प्रेमी

रायपुर. रायपुर साहित्य महोत्सव का आज दूसरा दिन है. नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित महोत्सव में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इस महोत्सव में देशभर से 120 से अधिक ख्यातिनाम साहित्यकार हिस्सा लेंगे. आयोजन की हो रही है प्रशंसा आयोजन के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि इस आयोजन में आकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ की बोली छत्तीसगढ़ की उपलब्धि छत्तीसगढ़ के गठन वर्ष का रजत जयंती समारोह है. इस मौके पर भव्य और सुंदर कार्यक्रम देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई. दूर-दूर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

रायपुर साहित्य महोत्सव का आज दूसरा दिन है. नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित महोत्सव में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इस महोत्सव में देशभर से 120 से अधिक ख्यातिनाम साहित्यकार हिस्सा लेंगे.

आयोजन की हो रही है प्रशंसा
आयोजन के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि इस आयोजन में आकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ की बोली छत्तीसगढ़ की उपलब्धि छत्तीसगढ़ के गठन वर्ष का रजत जयंती समारोह है. इस मौके पर भव्य और सुंदर कार्यक्रम देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई.

दूर-दूर से आए साहित्य प्रेमी
जशपुर की लेखिका अंकिता जैन ने बताया कि मुझे लगता है कि यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साहित्य का आयोजन हो रहा है, जो बेशक ही अच्छा इंपैक्ट डालने वाला है. युवाओं और लेखन पर क्योंकि उनको भी लगेगा कि दिल्ली लखनऊ मुंबई के अलावा हमारे क्षेत्र और हमारे राज्य में अच्छे कार्यक्रम हो सकते हैं. मैं एक लेखक हूं और मेरी 7 किताबें आ चुकी है. हाल ही में मुझे इफको युवा साहित्य सम्मान भी मिला है. इसके साथ ही मुझे मेदनी पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है.

Leave a Comment

2