Laughter Chefs Season 3 Winner: अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में रोमांच अपने चरम पर था। कई मजबूत जोड़ियों को पीछे छोड़कर आखिर किसने ट्रॉफी अपने नाम की? जीत के बाद शेयर किए गए एक भावुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। जानिए फिनाले की पूरी कहानी और विनर की खास प्रतिक्रिया।

अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 27, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Laughter Chefs Season 3 Winner: लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कई हफ्तों तक चले मनोरंजन, कुकिंग टास्क, मजेदार चुनौतियों और सेलिब्रिटी जोड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आखिरकार अली गोनी और जन्नत जुबैर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों की शानदार केमिस्ट्री, बेहतरीन प्रदर्शन और लगातार अच्छे प्रयासों ने उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी दिला दी।

Jana Nayagan Collection: थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, ‘करुप्पु’ की कमाई को छोड़ा पीछे

फाइनल मुकाबले में मिली कड़ी टक्कर

बताते चलें कि, ग्रैंड फिनाले एपिसोड को और भी खास बनाने के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़े कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आए, जिन्होंने फाइनलिस्ट जोड़ियों की अंतिम कुकिंग चुनौती में मदद की। फाइनल राउंड में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। करण कुंद्रा और एल्विश यादव, साथ ही अर्जुन बिजलानी और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अली-जन्नत को कड़ी चुनौती दी। हालांकि अंतिम चरण में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने अपनी बेहतरीन डिश और प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

शो के जज हरपाल सिंह सोखी ने विजेता के रूप में अली और जन्नत के नाम की घोषणा की, जिसके बाद दोनों की खुशी देखने लायक थी।

ट्रॉफी के साथ शेयर की खास तस्वीर

जीत के बाद जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर अली गोनी के साथ ट्रॉफी थामे कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसने उनके प्रशंसकों का दिल छू लिया। जन्नत ने लिखा कि इस सफर को वह किसी और के साथ पूरा करने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। उन्होंने अली को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि इस शो ने उन्हें एक मजबूत दोस्ती दी और दोनों ने मिलकर यह जीत हासिल की। साथ ही उन्होंने दर्शकों और फैंस का लगातार मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

अली और जन्नत की दोस्ती बनी चर्चा का विषय

बताते चलें कि, पूरे सीजन के दौरान अली गोनी और जन्नत जुबैर की शानदार बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई। दोनों ने न सिर्फ कुकिंग टास्क में बेहतक तालमेल दिखाया, बल्कि अपने मजाकिया अंदाज और दोस्ती से भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। यही वजह रही कि शुरुआत से ही उन्हें शो के मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा था।

पिछली हार के बाद इस बार मिली जीत

अली गोनी के लिए यह जीत खास मायने रखती है। पिछले सीजन में वह ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे और फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिया।

शो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है

‘लाफ्टर शेफ्स’ एक अनोखा कुकिंग और कॉमेडी रियलिटी शो है, जिसे कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं, जबकि प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी इसमें जज की भूमिका निभाते हैं। शो का पहला सीजन 2024 में प्रसारित हुआ था और अपनी अलग अवधारणा के कारण दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे सीजन में भी कई चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियां शामिल हुईं, जिन्होंने मनोरंजन और कुकिंग का शानदार मिश्रण पेश किया।

Jasmin Bhasin Illness: डेढ़ महीने से बीमार थीं जैस्मिन, डॉक्टरों ने जताई गंभीर बीमारी की आशंका

फैंस ने दी जमकर बधाइयां

ट्रॉफी जीतने के बाद सोशल मीडिया पर अली गोनी और जन्नत जुबैर को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। फैंस उनकी दोस्ती, मेहनत और पूरे सीजन के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों की यह जीत अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।

2