Jana Nayagan Collection: थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, ‘करुप्पु’ की कमाई को छोड़ा पीछे

थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने ‘करुप्पु’ की ओपनिंग वीक कमाई को पीछे छोड़ दिया। आखिर कैसे बनी यह तमिल सिनेमा की बड़ी सफलता और आने वाले दिनों में क्या होगा इसका प्रदर्शन?

थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने तोड़ा रिकॉर्ड

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 27, 2026

Jana Nayagan Collection: थलपति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘जना नायकन’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की थी, हालांकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली। लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली और शनिवार के बाद रविवार को भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। संडे के दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला, जिससे इसका कुल कलेक्शन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दर्शकों की प्रतिक्रिया के चलते फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Jasmin Bhasin Illness: डेढ़ महीने से बीमार थीं जैस्मिन, डॉक्टरों ने जताई गंभीर बीमारी की आशंका

चौथे दिन जना नायकनने की शानदार कमाई

फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ‘जना नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने दोबारा रफ्तार पकड़ी और 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन किया।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘जना नायकन’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को करीब 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई बढ़कर 124.75 करोड़ रुपये हो गई है।

चार दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन:70 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन:15 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन:50 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (रविवार): 32 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन:75 करोड़ रुपये

तमिल सिनेमा में बनाया खास रिकॉर्ड

‘जना नायकन’ ने अपने शुरुआती हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 124.75 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने इस मामले में सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने ओपनिंग वीक में 113.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ‘जना नायकन’ तमिल फिल्मों की शुरुआती सप्ताह की कमाई के मामले में सबसे आगे निकल गई है।

वीकडेज में प्रदर्शन पर रहेगी नजर

हालांकि फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब असली परीक्षा वीकडेज में होगी। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई यह तय करेगी कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय कर पाती है। फिल्म की मजबूत शुरुआत और रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग वीक के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब इसके आगे के कलेक्शन पर बनी हुई है।

Ira Khan On Student Protest: छात्र प्रदर्शन पर क्यों चुप रहीं आमिर खान की बेटी? इरा खान ने तोड़ी चुप्पी और बताई चौंकाने वाली वजह

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘जना नायकन’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म में थलपति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को करीब 300 से 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया है। शानदार स्टार कास्ट, बड़े बजट और राजनीतिक कहानी के कारण फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी। अब बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है।