कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद   कजलीखेड़ा इलाके से लापता हुए थे बच्चे भोपाल  राजधानी की कोलार पुलिस ने रविवार को बगैर बताए लापता हुए 2 नाबालिगों को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित अनहोनी की घटना घटित होने से बच गई। जानकारी के अनुसार थाना कोलार रोड अंतर्गत पुलिस चौकी कजलीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ी बोरदा से 2 नाबालिग बालकों के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल ही गुम इंसान कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद 

 कजलीखेड़ा इलाके से लापता हुए थे बच्चे

भोपाल
 राजधानी की कोलार पुलिस ने रविवार को बगैर बताए लापता हुए 2 नाबालिगों को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित अनहोनी की घटना घटित होने से बच गई। जानकारी के अनुसार थाना कोलार रोड अंतर्गत पुलिस चौकी कजलीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ी बोरदा से 2 नाबालिग बालकों के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल ही गुम इंसान कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने नाबालिक बच्चों को शीघ्र दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये थे। उक्त तारतम्य में चौकी प्रभारी कजलीखेड़ा एसआई केशांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर बालकों की पतारसी प्रारंभ की गयी।

पतारसी के दौरान संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए दोनों बालकों के सब्जी बाजार बंजारी के पास दिखने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर उक्त गुमशुदा बच्चे मिल गए। बालकों को चौकी कजलीखेड़ा लाकर गुमशुदा बच्चों से पूछताछ की गयी, जिन्होंने अपने साथ कोई घटना होना नही बताया। उसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी एसआई केशांत शर्मा, एएसआई रुपेश नर्रे, संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह कलम, आरक्षक राजेश जाटव, प्रदीप यदुवंशी और महिला आरक्षक राधिका की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment

2