खाटू मेला 2026 अपडेट: श्रद्धालुओं के लिए बदली व्यवस्था, दर्शन से लेकर पार्किंग तक लागू हुए नए नियम

सीकर अगले महीने विश्वविख्यात खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला आयोजित होगा। मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अब से ही तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग इस बार मेले में 5 बड़े बदलाव करने जा रहा है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने मेले की तैयारियों को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। जानिए कौन से हैं वह 5 बड़े बदलाव गत वर्षों में मेले के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सीकर

अगले महीने विश्वविख्यात खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला आयोजित होगा। मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अब से ही तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग इस बार मेले में 5 बड़े बदलाव करने जा रहा है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने मेले की तैयारियों को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

जानिए कौन से हैं वह 5 बड़े बदलाव
गत वर्षों में मेले के दौरान केवल 2 एग्जिट एरिया होते थे। इनमें 4 लाइनों का एग्जिट कबूतर चौक की तरफ और 10 लाइनों का एग्जिट कला भवन की तरफ रहता था। लेकिन इस बार कला भवन की तरफ जाने वाली 10 लाइनों में से चार लाइनों को गुवाड़ चौक से निकाला जाएगा। पिछले मेलों के दौरान देखा गया कि एक साथ 10 लाइनों का एग्जिट होने की वजह से कई बार भगदड़ जैसे हालात बने थे।

पिछले मेलों में देखा गया कि 40 फीट से श्रद्धालुओं की लाइन 75 फीट ग्राउंड होते हुए मंदिर की तरफ आती थी। ऐसे में 75 फीट ग्राउंड पर यदि किसी को लाइन के दूसरी तरफ जाना रहता था तो उसके लिए कोई ऑप्शन नहीं था। लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से एक फ़ुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिससे कि श्रद्धालु आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सके।

पिछले मेलों में देखा गया कि मेले के दौरान खाटू कस्बे और दर्शन मार्ग में तो करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाते थे। लेकिन पुलिस प्रशासन के पास खाटू की तरफ आने वाले क्राउड की रियल टाइम सटीक इनफॉरमेशन नहीं रहती थी। अब निर्णय किया गया है कि खाटू की तरफ आने वाले मंडा और रींगस के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे कि पुलिस रियल टाइम क्राउड मैनेजमेंट के हिसाब से अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सके। श्रद्धालुओं की लाइन में जो बैरिकेडिंग की जाती है इस बार उसकी हाइट को भी बढ़ाया जाएगा। जिससे कि कोई भी एक लाइन से दूसरी लाइन में जाने के लिए इन्हें पार ना करें।

हर बार मेले में देखा जाता है कि एकादशी के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। ऐसे में इस बार नए पार्किंग स्पॉट तैयार करवाए जाएंगे। जिससे कि ट्रैफिक की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।

और आसानी से समझे…

    एग्जिट व्यवस्था में बदलाव: कला भवन की ओर जाने वाली 10 में से 4 एग्जिट लाइनें अब गुवाड़ चौक से निकाली जाएंगी, जिससे भगदड़ की आशंका कम होगी।

    फुट ओवरब्रिज का निर्माण: 75 फीट ग्राउंड पर श्रद्धालुओं की लाइन के ऊपर से फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित रूप से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकें।

    रियल टाइम क्राउड मॉनिटरिंग: मंडा और रींगस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे खाटू आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पर नजर रखी जा सके।

    बैरिकेडिंग की ऊंचाई बढ़ेगी: श्रद्धालुओं को लाइन तोड़कर दूसरी लाइन में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हाइट बढ़ाई जाएगी।

    नए पार्किंग स्पॉट तैयार: एकादशी के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक जाम से राहत मिले।

Leave a Comment

2