खालिस्तान संगठन की धमकी- ‘यह एक ट्रेलर, ट्रेन में भी हो सकता था धमाका’

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब. सरहिंद में हुए रेल ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स नाम के अलगाववादी संगठन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर ली है। एक लेटर हेड पर गुरमुखी में टाइप एक चिट्ठी पोस्ट की गई है, जिसमें ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्र सरकार को चुनौती दी गई है। चिट्ठी के नीचे रणजीत सिंह जम्मू नाम लिखा है और हस्ताक्षर भी है। मूल रूप से जम्मू के रहने वाले रणजीत सिंह ने इस अलगवादी संगठन की शुरुआत आईएसआई की मदद से की थी। इसे साल 2008 में वांछित आतंकवादी घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, रणजीत सिंह

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब.

सरहिंद में हुए रेल ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स नाम के अलगाववादी संगठन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर ली है। एक लेटर हेड पर गुरमुखी में टाइप एक चिट्ठी पोस्ट की गई है, जिसमें ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्र सरकार को चुनौती दी गई है।

चिट्ठी के नीचे रणजीत सिंह जम्मू नाम लिखा है और हस्ताक्षर भी है। मूल रूप से जम्मू के रहने वाले रणजीत सिंह ने इस अलगवादी संगठन की शुरुआत आईएसआई की मदद से की थी। इसे साल 2008 में वांछित आतंकवादी घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, रणजीत सिंह काफी समय से पाकिस्तान में शरण लिए हुए है।

चिट्ठी में क्या लिखा है
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज सरहिंद मालगाड़ी में हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स लेती है। हम आपको बताना चाहते हैं कि यह धमाका पैसेंजर ट्रेन में भी किया जा सकता था, लेकिन हमारा इरादा किसी को कोई बेवजह नुकसान पहुंचाना नहीं था। यह एक ट्रेलर था, जो हमने खालिस्तान घोषणा की 40वीं सालगिरह पर भारत सरकार को दिखाया और बताया कि खालिस्तान के लिए जंग अभी भी जारी है और जारी रहेगी। हम न चैन से बैठेंगे और न तुम्हें बैठने देंगे, यह लड़ाई खालिस्तान की आजादी तक जारी रहेगी और हमारे एक्शन तुम्हारी नींद खराब करते रहेंगे।

शहीदों को प्रणाम
खालिस्तान जिंदाबाद
गुरु पंथ का दास
रणजीत सिंह जम्मू

मुख्य सेवादार- खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स
बता दें कि सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात बड़ा धमाका हुआ था। यह ब्लास्ट फतेहगढ़ सहिब-सरहद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर दूर फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर हुआ था। यह घटना रात करीब 11 बजे उस दौरान घटी जब जब एक मालगाड़ी फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी। जानकारी के मुताबिक, यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।

Leave a Comment

2