Kangana Ranaut Controversy: कंगना रनौत का विवादित बयान वायरल, क्या सोनाक्षी सिन्हा बनीं निशाना?

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने संघी बनने को लेकर अपने विचार रखे हैं।

Kangana Ranaut Controversy

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 3, 2026

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन के एक पुराने कमेंट पर प्रतिक्रिया देने के बाद उनका पुराना विवाद एक बार फिर ताजा हो गया था। अब कंगना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की हिंदू लड़कियों और उनकी विचारधारा को लेकर तीखी टिप्पणी की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या कंगना ने इसके जरिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा है।

Up News: मायावती ने सरकार और विपक्ष को दी कड़ी चेतावनी, यूपी

कंगना के वीडियो के मुख्य बिंदु

वायरल हो रहे इस वीडियो में कंगना रनौत ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हिंदू बेटियां और बहनें हैं, जिनकी शुरुआत में राजनीति या धर्म को लेकर कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं होती है। वे बिल्कुल न्यूट्रल नजर आती हैं।

कंगना का कहना है कि जब यही लड़कियां किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं—चाहे वह दोस्ती हो या शादी—तो उनकी सोच पूरी तरह बदल जाती है और वे काफी कट्टरपंथी बन जाती हैं। कंगना के अनुसार, संविधान सभी को अपनी पसंद का धर्म और विचारधारा चुनने की पूरी आजादी देता है, इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

“मेरे लिए रास्ते क्यों बंद हैं?” – कंगना का सवाल

अपने वीडियो में कंगना ने समाज के दोहरे चरित्र पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह खुद कभी एक मॉडरेट (मध्यमार्गी) हिंदू थीं। उन्होंने आइटम नंबर, फीस में भेदभाव और नेपोटिज्म के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है।

कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि आज जब वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा को अपनाना चाहती हैं और एक जागरूक हिंदू बनना चाहती हैं, तो समाज के ठेकेदार उनके पुराने वीडियो निकालकर उन पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि कोई अपनी विचारधारा बदलना चाहे, तो उसके लिए रास्ता बंद क्यों होना चाहिए?

फर्जी स्क्रीनशॉट और सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना

कंगना रनौत के इस वीडियो के अलावा एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना ने एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया है जिसमें एक ‘मोटी’ महिला (संभवतः सोनाक्षी सिन्हा की ओर इशारा) द्वारा झारखंड पेपर लीक विवाद पर कुछ न बोलने की बात कही गई थी।

इस पर सफाई देते हुए कंगना ने स्पष्ट किया कि वह स्क्रीनशॉट पूरी तरह फेक है और वह कभी किसी को बॉडीशेम नहीं करती हैं। हालांकि, इसके साथ ही कंगना ने एक अन्य पोस्ट के जरिए एक अज्ञात अभिनेत्री (जिसे यूजर्स सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देख रहे हैं) पर निशाना साधा।

कंगना ने लिखा कि वह अभिनेत्री आजकल “जेबकतरा” की तरह बात करती हैं, हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनती हैं तथा प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार को बढ़ावा देती हैं। दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने नीट पेपर लीक विवाद और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह शॉर्ट्स और कैप पहने नजर आई थीं। इंटरनेट यूजर्स और खुद कंगना के बयानों को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे दोनों अभिनेत्रियों के बीच तनातनी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें