Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं सोमवार को देश के प्रमुख राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
Haryana News: भारी बारिश के बीच हरियाणा सरकार सख्त, अधिकारियों की छुट्टी पर लगी रोक
दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान
राजधानी दिल्ली में 13 जुलाई को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ में 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना
बिहार के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना, गया, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और अररिया जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट
पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर और पठानकोट समेत कई जिलों में मौसम प्रभावित हो सकता है। वहीं राजस्थान के अलवर, भरतपुर, अजमेर, करौली और चित्तौड़गढ़ जैसे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, शहडोल, सिवनी, बालाघाट, राजगढ़ और शिवपुरी सहित कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में हवा की गति 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और मालदा समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना है।
Anti Corruption Bill: बिल में बड़ा संवैधानिक विवाद, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री वाला क्लॉज सवालों में
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का खतरा
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में 13 से 16 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और ऊना में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें।










