Kal Ka Mausam: कल का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

कल का मौसम लोगों को गर्मी से राहत दे सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आखिर किन शहरों में होगी झमाझम बारिश, कहां चलेंगी तेज हवाएं और आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम? जानिए पूरा अपडेट।

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं की चेतावनी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 13, 2026

Kal Ka Mausam: देशभर में मॉनसून सक्रिय होने के बावजूद कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान बढ़ने से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जुलाई के लिए देश के 21 से अधिक राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट की पहल को झटका, ज्ञानवापी समझौता प्रक्रिया से हटे मुस्लिम पक्ष

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट लेने वाला है। IMD ने राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, अलीगढ़, बांदा, कुशीनगर, देवरिया, सोनभद्र, भदोही और श्रावस्ती समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान तेज हवाओं और कम दृश्यता को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना

बिहार में मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। वहीं झारखंड के रांची, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और साहेबगंज में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन और बिलासपुर में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पुंछ, राजौरी, कठुआ, उधमपुर, कुपवाड़ा, कुलगाम, अनंतनाग, गांदरबल, बडगाम और सांबा सहित कई इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भी रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में 5 दिन से थमी तेज बारिश, आज 22 जिलों में हल्की बरसात का अनुमान, 16 जुलाई से बदलेगा मौसम

राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए भी अलर्ट

राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, उदयपुर, जैसलमेर, नागौर, टोंक, फलोदी और शाहपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश में तापमान में कमी आ सकती है और मौसम सुहावना होने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, सतना, विदिशा, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, देवास, दतिया, दमोह, अशोकनगर, बड़वानी, अनूपपुर और शिवनी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।