Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापामान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई, शुक्रवार को उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
कम दबाव का क्षेत्र बना बारिश की बड़ी वजह
जानकारी के अनुसार, मौसम विज्ञानिकों उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यही प्रणाली मानसून को और मजबूत कर रही है, जिसके कारण कई राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
18 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और केरल सहित 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और जलभराव की भी आशंका जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों पर बारिश का असर
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, अयोध्या, कुशीनगर, हरदोई, उन्नाव, अमेठी और आजमगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बिहार और झारखंड में भी बारिश का जोर
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका और जमशेदपुर सहित अनेक इलाकों में तेज बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में भी सतर्क रहने की सलाह
उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और टिहरी गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और चंबा में भी तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान के अलवर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा और विदिशा समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
बारिश ने दिल्ली-NCR की रफ्तार रोकी, नोएडा-गुरुग्राम में जलभराव से सड़कों पर लगा जाम
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली गिरने की आशंका होने पर खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते बचाव किया जा सके।










