Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। कई क्षेत्रों में जलभराव, ट्रैफिक और सामान्य गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई के लिए मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित करीब 18 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पानी टैंकर से नदी सफाई तक, लातेहार विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
दिल्ली में दिनभर बादल और तेज बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मानसून का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार और झारखंड में भी खराब मौसम की संभावना
बिहार के कई हिस्सों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड के रांची, देवघर, दुमका, बोकारो और गिरिडीह जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल
मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, दमोह, रायसेन, मंडला और ग्वालियर सहित कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सतर्क रहने की सलाह
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में भी तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
भारतीय पर्यटकों की नाव वियतनाम में दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।










