Jio Voice Only Plans: बिना इंटरनेट डेटा के भी एक्टिव रहेगा जियो नंबर, जानें रिचार्ज कीमतें

अगर आप जियो सिम का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और ओटीपी के लिए करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब इंटरनेट डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। जियो ने छह वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। जानिए सबसे सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान कौन सा है।

बिना इंटरनेट डेटा के भी एक्टिव रहेगा जियो नंबर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

नवम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Jio Voice Only Plans: मोबाइल रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक खास विकल्प पेश किया है। अब ऐसे ग्राहक जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती, वे सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के लिए वॉइस ओनली प्लान चुन सकते हैं। इन रिचार्ज प्लान के जरिए यूजर्स को बिना इंटरनेट डेटा के भी अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रखने का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि इन प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

IIT Madras Technology: जमीन के 2.3 किमी नीचे छिपे तेल का चलेगा पता, असम बेसिन में बड़ी

147 रुपये से शुरू होते हैं Jio के वॉइस ओनली प्लान

जियो के वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान की शुरुआत 147 रुपये से होती है। कंपनी ने अलग-अलग जरूरत और वैलिडिटी के हिसाब से कुल छह विकल्प दिए हैं। इनमें सबसे सस्ता प्लान 147 रुपये का है, जबकि सबसे महंगे प्लान की कीमत 1,748 रुपये रखी गई है। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, लेकिन इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है।

जानिए 147 और 177 रुपये वाले प्लान के फायदे

जियो के 147 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ 300 एसएमएस मिलते हैं। वहीं, 177 रुपये के रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसके अलावा 196 रुपये का प्लान 30 दिनों तक वैलिड रहता है। ये प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें नियमित इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करना होता और मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत रहती है।

197 और 448 रुपये के रिचार्ज में कितनी वैलिडिटी?

कंपनी का 197 रुपये वाला वॉइस ओनली प्लान एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, अगर आप ज्यादा दिनों तक अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं तो 448 रुपये का प्लान चुन सकते हैं। इस रिचार्ज में 84 दिनों की वैलिडिटी और कुल 1,000 एसएमएस मिलते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए यह विकल्प उपयोगी हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं।

1,748 रुपये में मिलेगा 336 दिनों का प्लान

जियो का सबसे महंगा वॉइस ओनली प्लान 1,748 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को 336 दिनों यानी लगभग 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ कुल 3,600 एसएमएस भी दिए जाते हैं। जिन लोगों के पास दूसरा सिम है और वे जियो नंबर को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान एक विकल्प हो सकता है।

MyJio ऐप से कैसे करें वॉइस ओनली रिचार्ज?

जियो के इन प्लान को खरीदने के लिए ग्राहक MyJio ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऐप खोलकर रिचार्ज सेक्शन में जाना होगा। यहां TRAI Mandated Packs का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद Voice Only Plan टैग वाले रिचार्ज प्लान चुनकर भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा जियो की आधिकारिक वेबसाइट, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और नजदीकी रिटेल स्टोर से भी रिचार्ज कराया जा सकता है।

इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़े तो क्या करें?

भले ही इन वॉइस ओनली प्लान में इंटरनेट डेटा नहीं मिलता, लेकिन ग्राहक जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा पैक खरीद सकते हैं। जियो की ओर से 55 रुपये में 3GB, 100 रुपये में 6GB और 195 रुपये में 15GB डेटा के विकल्प दिए गए हैं। इस तरह यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक अलग से इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं और कॉलिंग के लिए वॉइस ओनली प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

Haryana News: CM नायब सैनी का बड़ा लक्ष्य, 5 साल में दोगुना होगा हरियाणा

2