Haryana News: जींद बनेगा विकास का केंद्र, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण

जींद में 17 जुलाई को विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जानिए हरियाणा को मिलने वाली इन महत्वपूर्ण सौगातों का पूरा विवरण और क्यों खास है यह दिन।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 9, 2026

Haryana News: हरियाणा के सामाजित न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि आगामी 17 जुलाई प्रदेश के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन साबित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कई करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा में विकास और प्रगति के एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

Mamata Banerjee: चुनावी विवाद के बीच TMC को राहत, बैंक खातों पर हाई कोर्ट का अहम आदेश

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने क्या कहा?

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुरुवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को जींद के साथ-साथ पूरे हरियाणा के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद स्थित एकलव्य स्टेडियम के सामने आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार की गई और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ भी करेंगे।

कई महत्वपूर्ण सौगात

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर हरियाणा को कई महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इनमें भिवानी और नारनौल में नवनिर्मित दो बड़े श्रीराम मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन प्रमुख रूप से शामिल है। इन चिकित्सा संस्थानों के शुरू होने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में तैयार किए गए लगभग 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या से राहत मिलेगी। रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो जाएगा।

कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा कई अन्य बड़ी सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इनमें अम्बाला-काला अंब ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर का विस्तार, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए, हांसी-बरवाला फोरलेन सड़क परियोजना और बीकानेर-सिवानी-सोनीपत मार्ग के विकास कार्य शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कुरुक्षेत्र में अत्याधुनिक सिख म्यूजियम की आधारशिला भी प्रधानमंत्री द्वारा रखी जाएगी। यह परियोजना प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

PM Modi in Australia: ‘ऑपरेशन सिंदूर तो महज डेमो था’, पाकिस्तान को पीएम मोदी का सीधा और कड़ा संदेश

17 जुलाई का दिन राज्य में विकास और नई उपलब्धियों

मंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास जींद में आयोजित होने वाली जनसभा से ही वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम हरियाणा के विकास को नई गति देगा और प्रदेश में आधुनिक परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा। 17 जुलाई का दिन राज्य के विकास और नई उपलब्धियों की शुरुआत के रूप में याद किया जाएगा।