Japan Earthquake: जापान के क्यूशू में शक्तिशाली भूकंप, प्रशासन ने जारी किया सुनामी अलर्ट

जापान के क्यूशू इलाके में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

Japan Earthquake

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Japan Earthquake: हाल ही में एशिया के दो प्रमुख देशों, जापान और चीन में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान के दक्षिणी हिस्से में आए तेज भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है, वहीं चीन में भी कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो बड़े झटके दर्ज किए गए हैं।

PoK Protest: रावलाकोट में फायरिंग से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप

जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भारी भूकंप दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, इस भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की गई है।

सुनामी की चेतावनी: एजेंसी ने प्रभावित क्षेत्रों में 1 मीटर यानी लगभग 3.28 फीट तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है और सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों के लिए विशेष आपातकालीन चेतावनी लागू की है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समुद्र और तटीय इलाकों से तुरंत दूर रहें।

परमाणु संयंत्र सुरक्षित, ट्रेन सेवाएं बाधित

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कदम उठाए गए हैं। क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने स्पष्ट किया है कि भूकंप के तुरंत बाद उनके सेंडाई और जेनकाई परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। ट्रेन संचालक ‘जेआर क्यूशू’ ने सुरक्षा कारणों से अपनी सभी ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं, जिनमें हाई-स्पीड शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवाएं भी शामिल हैं।

‘रिंग ऑफ फायर’ और जापान की भौगोलिक स्थिति

जापान दुनिया के उन देशों में शुमार है जहाँ सबसे अधिक भूकंप आते हैं। यहाँ सामान्यतः हर पांच मिनट में छोटे-बड़े झटके महसूस किए जाते हैं। जापान की यह स्थिति प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले सक्रिय ज्वालामुखियों और समुद्री गर्तों के क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ में होने के कारण है। दुनिया भर में आने वाले 6.0 या उससे अधिक तीव्रता के लगभग 20 प्रतिशत भूकंप अकेले जापान में ही दर्ज किए जाते हैं।

चीन के छिंगहाई प्रांत में 20 मिनट के भीतर दोहरे झटके

जापान के अलावा, मंगलवार को चीन के एक दूरदराज इलाके में भी प्राकृतिक आपदा ने दस्तक दी। चीन के छिंगहाई प्रांत में महज 20 मिनट के भीतर दो लगातार भूकंप आए।

तीव्रता और गहराई: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 11:16 मिनट पर (5.7 तीव्रता) और दूसरा 11:34 मिनट पर (5.8 तीव्रता) आया। दोनों ही भूकंप जमीन से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित थे।

जनजीवन पर प्रभाव: छिंगहाई प्रांत उत्तर-पश्चिम चीन का एक कम आबादी वाला क्षेत्र है जहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं। गनीमत यह रही कि इन झटकों से किसी के हताहत होने की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में पहाड़ी इलाकों से धूल के गुबार उठते हुए देखे गए।

पड़ोसी प्रांत में असर: इन भूकंपों के झटके पड़ोसी गांसू प्रांत के बड़े शहर लानझोउ तक महसूस किए गए, जहाँ घरों के भीतर लगे लैंप और सामान हिलते हुए नजर आए।

Pakistan Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, दो मौतें, जांच जारी, दहशत बरकरार रही

2