क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? पति सूरज को किया अनफॉलो

शोबिज की दुनिया में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी तेजी से टूट भी जाते हैं. अब बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसी चर्चा है मौनी का पति सूरज नांबियार संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों की शादी टूटने की कगार पर है. पति से अलग हुईं मौनी? एक वक्त पर पावर कपल कहे जाने वाले मौनी और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. फैंस की जब पैनी नजर दोनों की फॉलोइंग लिस्ट पर पड़ी तो लोगों

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

शोबिज की दुनिया में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी तेजी से टूट भी जाते हैं. अब बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसी चर्चा है मौनी का पति सूरज नांबियार संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों की शादी टूटने की कगार पर है.

पति से अलग हुईं मौनी?
एक वक्त पर पावर कपल कहे जाने वाले मौनी और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. फैंस की जब पैनी नजर दोनों की फॉलोइंग लिस्ट पर पड़ी तो लोगों ने पाया कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं और फिर दोनों के रिश्ते में खटपट की खबरें तूफानी रफ्तार से फैल गईं.

हालांकि, मौनी और सूरज में से किसी ने भी अपने रिश्ते में अनबन होने की रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है और न ही उन्होंने तलाक की वायरल खबरों पर अब तक रिएक्ट किया है.

दिशा ने कंफर्म किया मौनी का तलाक?
लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि मौनी की सबसे करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दिशा की फॉलोइंग लिस्ट में सूरज मौजूद नहीं हैं.

दिशा पाटनी, मौनी रॉय की सबसे करीबी दोस्त हैं. दोनों फैमिली जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं. दिशा बेस्ट फ्रेंड मौनी के पति सूरज के भी काफी क्लोज थीं. दिशा कई दफा सूरज और मौनी संग वेकेशन एन्जॉय करते और पार्टी करते नजर आ चुकी हैं. इतना खास बॉन्ड होने पर दिशा के सूरज को अनफॉलो करने पर माना जा रहा है कि मौनी और सूरज के रिश्ते में वाकई में दरार पड़ गई है. क्योंकि ये बात साफ जाहिर है कि दिशा इस सिचुएशन में अपनी दोस्त मौनी का ही साथ देंगी.

4 साल में पड़ी रिश्ते में दरार
मौनी रॉय जहां टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं उनके पति सूरज नांबियार इंडस्ट्री से नहीं हैं. सूरज एक बिजनेसमैन हैं. दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2022 को गोवा के इंटीमेट वेडिंग की थी. उन्होंने पहले मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी और फिर बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी रचाई थी. मगर अब लगता है कि 4 साल बाद ही दोनों की शादी टूटने की कगार पर है.

Leave a Comment

2