IPL 2026 Free Streaming: IPL 2026 फ्री में देखना है? जानिए सस्ते रिचार्ज प्लान्स का पूरा तरीका

क्या आप भी IPL 2026 के सभी मैच बिना महंगा सब्सक्रिप्शन लिए देखना चाहते हैं? अब ऐसा संभव है कुछ खास सस्ते रिचार्ज प्लान्स के जरिए, जिनमें JioHotstar का एक्सेस मुफ्त मिल रहा है, जानिए कौन से प्लान्स आपके लिए सबसे बेहतर हैं और कैसे उठाएं इसका पूरा फायदा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 31, 2026

IPL 2026 Free Streaming: IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही पूरे देश में क्रिकेट का जोश एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। हर शाम लोग अपने पसंदीदा टीमों के मुकाबले देखने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। इस सीजन की शुरुआत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए रोमांचक मैच से हुई, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार आगाज किया। अब जबकि टूर्नामेंट करीब दो महीने तक चलेगा, ऐसे में फैंस सस्ते और आसान तरीकों की तलाश में हैं, जिससे वे सभी मैच बिना ज्यादा खर्च किए देख सकें।

इंडक्शन या इन्फ्रारेड कुकटॉप कौन सा है आपके किचन के लिए बेहतर और क्यों इंडक्शन में पकता है खाना जल्दी

JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 की आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध है। हालांकि, हर यूजर महंगा सब्सक्रिप्शन लेने में सहज महसूस नहीं करता। यही वजह है कि टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ किफायती रिचार्ज प्लान्स के साथ JioHotstar का एक्सेस दे रही हैं, जिससे यूजर्स कम कीमत में मैचों का आनंद ले सकते हैं।

Airtel के बजट-फ्रेंडली ऑफर

Airtel के बजट-फ्रेंडली ऑफर
Airtel के बजट-फ्रेंडली ऑफर

Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ किफायती प्लान पेश किए हैं। करीब 100 रुपये की कीमत वाले प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए 6GB डेटा के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनके पास पहले से एक्टिव बेस प्लान मौजूद है। इसके अलावा 195 रुपये का प्लान थोड़ा ज्यादा लाभ देता है। इसमें 12GB डेटा के साथ एक महीने का JioHotstar एक्सेस और Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अगर आप केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य मनोरंजन कंटेंट भी देखना चाहते हैं, तो यह विकल्प बेहतर साबित हो सकता है।

ऐपल साल 2026 में लॉन्च करेगा 11 नए डिवाइस आईफोन 18 प्रो और आईपैड समेत कई बड़े अपडेट्स

Jio के किफायती डेटा ऐड-ऑन प्लान

Jio के किफायती डेटा ऐड-ऑन प्लान
Jio के किफायती डेटा ऐड-ऑन प्लान

Reliance Jio भी इस मामले में पीछे नहीं है और उसने भी कुछ सस्ते विकल्प पेश किए हैं। लगभग 100 रुपये के डेटा ऐड-ऑन प्लान में 5GB डेटा और 30 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस मिलता है। हालांकि, इसके लिए पहले से एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। अगर आप पूरे IPL सीजन का मजा लेना चाहते हैं, तो 195 रुपये का प्लान ज्यादा फायदेमंद है। इसमें 15GB डेटा के साथ करीब 90 दिनों तक स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है, जिससे पूरे टूर्नामेंट को बिना रुकावट देखा जा सकता है।

Vi यूजर्स के लिए सबसे सस्ता विकल्प

Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान पेश किए हैं। 44 रुपये का प्लान सबसे सस्ता एंट्री लेवल विकल्प है, जिसमें एक दिन के लिए 1GB डेटा मिलता है, लेकिन JioHotstar का एक्सेस पूरे एक महीने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा 101, 151 और 169 रुपये के प्लान भी उपलब्ध हैं, जिनमें ज्यादा डेटा और लंबी वैधता मिलती है। खासकर 169 रुपये वाला प्लान एक संतुलित विकल्प माना जा सकता है, जिसमें 8GB डेटा के साथ लगभग तीन महीने तक स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।

Android Security: Android यूजर्स को मिलेगी सुरक्षा की नई गारंटी, Google ने पेश ये फीचर