iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले यूजर्स को फिर झटका! फिर नहीं मिलेगा ये कलर

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार भी ब्लैक कलर ऑप्शन पेश नहीं करेगी। फीचर्स में अपग्रेड के बावजूद ब्लैक रंग की कमी यूजर्स को निराश कर सकती है।

iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले यूजर्स को फिर झटका!

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 3, 2026

iPhone 18 Pro: टेक दिग्गज Apple Inc. इस साल सितंबर में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज़ लॉन्च करने की पूरी तैयारी में हैं। ऐसे में लोगों के अंदर ये जानने की इच्छा है कि आखिर इस मॉहल में क्या कुछ नया और क्या बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इस सीरीज के तहत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के पेशी से पहले यूजर्स को निराशा हाथ लग सकती है।

14 साल के सफर के बाद टेस्ला मॉडल एस और एक्स की विदाई, अब रोबोटैक्सी और ऑटोनोमस कारों पर होगा फोकस

नहीं मिलेगा ये कलर

ताजा जानकारी के अनुसार, Apple इस बार भी अपने प्रो मॉडल्स को ब्लैक कलर ऑप्सन में पेश नहीं करेगी। यानी की पिछले साल साल iPhone 17 Pro के साथ जो बदलाव किया गया था, वही इस साल भी जारी रह सकता है। ऐसे में जो भी क्लासिल ब्लैक फिनिश का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस बार भी निराशा का सामना पड़ सकता है। Apple का यह फैसला कुछ यूज़र्स के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि लंबे समय से ब्लैक या डार्क ग्रे कलर iPhone की पहचान का हिस्सा रहे हैं।

नए रंगों के साथ प्रयोग की तैयारी

नए रंगों के साथ प्रयोग की तैयारी
नए रंगों के साथ प्रयोग की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस बार अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग कलर्स पेश करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में Apple डीप रेड शेड पर काम कर रही है, जो रेड वाइन जैसे रंग में दिखाई दे सकता है। ये कलर पिछले साल के ऑरेंज शेड से भी काफी क्लासी लग सकता है। इसके साथ ही ब्राउन और पर्पल जैसे कलर को भी ऑप्शन में रखा जा सकता है। इन रंगों के माध्यम से कंपनी अपने डिजाइन में बदलाव लाकर यूज़र्स को नया अनुभव देना चाहती है।

भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 5G, 7000mAh की विशाल बैटरी और अनोखे सेल्फी मिरर के साथ कंपनी ने खेला बड़ा दांव

पिछले साल क्या-क्या बदलाव?

वहीं दूसरी पिछले साल की बात करें तो कई सारे बदलाव देखने को मिले थे, iPhone 17 Pro सीरीज़ को ब्लैक या ग्रे कलर में लॉन्च नहीं किया गया था। पहली बार कंपनी ने अपने हाई-एंड मॉडल्स को ब्लैक या डार्क ग्रे रंग में लॉन्च नहीं किया था। इसके बजाय कॉस्मिक ऑरेंज जैसे नए रंग को पेश किया गया, जिसे यूज़र्स ने काफी पसंद किया। अब ऐसा लगता है कि Apple उसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए इस साल भी पारंपरिक रंगों से दूरी बना रही है।

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड
iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड

हालांकि रंग विकल्प को लेकर कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह सीरीज़ काफी दमदार साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन डिवाइसेज़ में 2nm प्रोसेस पर आधारित नया प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी देगा। इसके अलावा अंडर-डिस्प्ले Face ID, वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा और बेहतर बैटरी जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर Pro Max मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। डायनामिक आइलैंड का साइज भी छोटा किया जा सकता है, क्योंकि कुछ सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जाएगा।

Vodafone Idea का नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च, सिंगल यूजर्स के लिए ₹451 का ‘सुपर पैक’, मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है क्लासिक लुक

दिलचस्प बात यह है कि Apple इस साल अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोल्डेबल डिवाइस में कंपनी ब्राइट कलर ऑप्शन देने से बच सकती है। इसके बजाय इसे ब्लैक, ग्रे, सिल्वर या व्हाइट जैसे क्लासिक रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।