India’s Best Dancer 5 Winner: ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ की ट्रॉफी रितेश पाल के नाम, प्रतीक उतेकर संग जीता खिताब

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ का ग्रैंड फिनाले बेहद खास रहा, जहां रितेश पाल ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतीक उतेकर के साथ उनकी जोड़ी ने फिनाले में बाकी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ा। आखिर रितेश की जीत के पीछे क्या रही खास वजह? जानिए पूरी कहानी।

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ की ट्रॉफी रितेश पाल के नाम

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 28, 2026

India’s Best Dancer 5 Winner: डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ का खिताब रायपुर के डांसर रितेश पाल ने अपने नाम कर लिया है। रितेश ने अपने कोरियोग्राफर और मेंटर प्रतीक उतेकर के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी उठाई। ग्रैंड फिनाले में दोनों ने दीपाली बोरकर, प्रथमेश माने, अंशिका धारा और गीतांजलि मारवाह को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

पूरे सीजन के दौरान रितेश ने अलग-अलग डांस फॉर्म और चुनौतीपूर्ण परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों और जजों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने प्रतियोगिता में तीन बार बैटल ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

Swara Bhasker Trolled: ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में दिखीं स्वरा भास्कर, बोलीं- अब इन

‘इंडिया वाला डांस’ ने दिखाया नया हुनर

इस सीजन की थीम ‘इंडिया वाला डांस’ रखी गई थी। इसके तहत कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग डांस शैलियों को आजमाने और अपनी प्रतिभा को नए अंदाज में पेश करने का मौका मिला। रितेश ने भी इस चुनौती को स्वीकार किया और पूरे सफर में अपने डांस के साथ लगातार प्रयोग किए। प्रतीक उतेकर के साथ उनकी जोड़ी ने फिनाले तक कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। दोनों ने अलग-अलग डांस फॉर्म को मिलाकर अपनी प्रस्तुति को खास बनाया। आखिरकार उनकी मेहनत और शानदार तालमेल ने उन्हें सीजन 5 का विजेता बना दिया।

ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा

ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा
ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा

शो के ग्रैंड फिनाले में जज करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी, गीता कपूर और टेरेंस लुईस मौजूद रहे। पूरे सीजन में इन जजों ने कंटेस्टेंट्स को अपनी कला निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन दिया। फिनाले को और खास बनाने के लिए कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे। जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की और विजेता समेत सभी फाइनलिस्ट का हौसला बढ़ाया।

रितेश ने जीत को बताया सपने के सच होने जैसा

ट्रॉफी जीतने के बाद रितेश पाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डांस हमेशा से उनका जुनून रहा है और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने शो के जजों का मार्गदर्शन देने के लिए आभार जताया और कहा कि ‘इंडिया वाला डांस’ ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर एक बेहतर परफॉर्मर बनने का अवसर दिया।

रितेश ने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर को भी जीत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि प्रतीक ने उन पर भरोसा किया और उनके डांस सफर को नई दिशा दी। साथी कंटेस्टेंट्स से मिली सीख को भी उन्होंने अपनी यात्रा का अहम हिस्सा बताया।

प्रतीक उतेकर ने शिष्य की जीत पर जताया गर्व

प्रतीक उतेकर ने शिष्य की जीत पर जताया गर्व
प्रतीक उतेकर ने शिष्य की जीत पर जताया गर्व

रितेश की जीत पर प्रतीक उतेकर ने खुशी और गर्व जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अपने शिष्य के साथ ट्रॉफी जीतना उनके लिए बेहद भावुक और खास पल है। प्रतीक के मुताबिक रितेश ने उनकी सोच और मार्गदर्शन पर भरोसा करते हुए हर चुनौती को पूरी मेहनत से स्वीकार किया। दोनों का बैकग्राउंड कंटेम्पररी डांस से जुड़ा है, लेकिन ‘इंडिया वाला डांस’ के जरिए उन्हें नए डांस फॉर्म आजमाने का अवसर मिला। प्रतीक ने कहा कि साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करने के बाद रितेश के साथ ट्रॉफी उठाना उनके लिए इस जीत को और भी यादगार बनाता है।

Bollywood Religious Movies: ‘हनुमान अंश’ की कामयाबी के बाद बदला