Swara Bhasker Trolled: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत हो चुकी है। शो के प्रीमियर एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने अंदाज और बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहीं। शो में स्वरा ने ऐसा ब्लाउज पहना, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘मोटी’ लिखा था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, स्वरा ने यह लुक अपने वजन को लेकर लगातार होने वाली सोशल मीडिया ट्रोलिंग के जवाब के तौर पर चुना। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से उनके शरीर और वजन को लेकर उन्हें लगातार तरह-तरह के कमेंट्स सुनने को मिले हैं।
Bollywood Religious Movies: ‘हनुमान अंश’ की कामयाबी के बाद बदला बॉलीवुड का मूड, आस्था पर
बेटी के जन्म के बाद बढ़े वजन पर हुई ट्रोलिंग
प्रीमियर एपिसोड के दौरान स्वरा भास्कर ने शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राबिया अब तीन साल की है और पिछले तीन वर्षों से उन्हें सोशल मीडिया पर अजनबियों की ओर से लगातार उनके वजन को लेकर टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। स्वरा के मुताबिक, लोगों ने उन्हें ‘मोटी’ कहने के साथ-साथ भैंस, गाय, हिप्पो और हाथी जैसे शब्दों से भी संबोधित किया। अभिनेत्री ने कहा कि शुरुआत में ऐसे कमेंट्स परेशान कर सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने इन शब्दों को लेकर अपनी सोच बदलने का फैसला किया है।
अपमानजनक शब्द को ही बना लिया अपनी पहचान का हिस्सा

स्वरा ने बताया कि उन्होंने ट्रोलर्स की बातों को अपने ऊपर हावी होने देने के बजाय उन्हीं शब्दों को स्वीकार करने का रास्ता चुना। इसी सोच के साथ उन्होंने प्रीमियर एपिसोड के लिए ‘मोटी’ लिखा हुआ ब्लाउज पहना। अभिनेत्री के मुताबिक, जब लोग उन्हें इस तरह के नामों से बुलाते हैं तो वह अब इन शब्दों को लेकर शर्मिंदा नहीं होना चाहतीं। उनका कहना था कि इन शब्दों को खुद अपनाकर वह उनके असर को कम करना चाहती हैं। उनके इस अंदाज को शो में मौजूद लोगों ने भी नोटिस किया।
फहद अहमद से हुई है स्वरा की शादी
स्वरा भास्कर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 16 फरवरी 2023 को फहद अहमद से शादी की थी। दोनों की मुलाकात जनवरी 2020 में CAA आंदोलन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया और फरवरी में आधिकारिक रूप से शादी कर ली। मार्च 2023 में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी का जश्न भी मनाया। इसके कुछ महीने बाद 23 सितंबर 2023 को उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ।
‘राइज एंड फॉल 2’ में कई चर्चित चेहरे

‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर के अलावा करण पटेल, तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, शहजाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल, राज ग्रोवर, इरिना रूड़ाकोवा और अनीश भगत बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो की मेजबानी इस बार वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के दो समूहों में बांटकर सत्ता और रणनीति की जंग दिखाई जा रही है। ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं।
Mushtaq Khan Death: ‘वेलकम’ के बल्लू मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा










