फेड की अहम सलाहकार टीम में भारतीयों की एंट्री, रघुराम राजन समेत 3 दिग्गज निभाएंगे बड़ी भूमिका

वाशिंगटन अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी मौद्रिक नीति और कामकाज की समीक्षा करने के लिए 5 नए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है. फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श ने बताया क‍ि इन कमेट‍ियों में पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत तीन भारतीय मूल के दिग्गजों को शामिल किया गया है. ये लोग अमेर‍िका में महंगाई पर काबू पाने के तरीके बताएंगे।  रघुराम राजन आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन फेड की बैलेंस शीट पॉल‍िसी की समीक्षा करेंगे. यह पैनल फेडरल रिजर्व की खरबों डॉलर के एसेट्स और मौद्रिक नीति पर उनके असर का आकलन करेगा,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

वाशिंगटन

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी मौद्रिक नीति और कामकाज की समीक्षा करने के लिए 5 नए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है. फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श ने बताया क‍ि इन कमेट‍ियों में पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत तीन भारतीय मूल के दिग्गजों को शामिल किया गया है. ये लोग अमेर‍िका में महंगाई पर काबू पाने के तरीके बताएंगे। 

रघुराम राजन
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन फेड की बैलेंस शीट पॉल‍िसी की समीक्षा करेंगे. यह पैनल फेडरल रिजर्व की खरबों डॉलर के एसेट्स और मौद्रिक नीति पर उनके असर का आकलन करेगा, ताकि यह समझा जा सके कि महंगाई पर काबू पाने में ये कितने मददगार हैं। 
राज चेट्टी
दिल्ली में जन्मे और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मशहूर अर्थशास्त्री राज चेट्टी इस डेटा पैनल के कोकोऑड‍िनेटर होंगे. इनका मुख्य काम फेड की नीतियां तय करने के लिए इस्तेमाल होने वाले इकोनॉम‍िक डेटा की गुणवत्ता और टाइमिंग को बेहतर बनाना है, ताकि फैसले सटीक समय पर लिए जा सकें। 

आशा शर्मा
माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और एक्सबॉक्स की सीईओ आशा शर्मा को इस महत्वपूर्ण पैनल में जगह मिली है. यह ग्रुप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य नई तकनीकों का देश की उत्पादकता, जॉब्‍स और आर्थिक विकास पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन करेगा। 

क्‍यों भारतीयों को लाना पड़ा
फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के मुताबिक, इन कार्यबलों का उद्देश्य फेडरल रिजर्व के काम में पारदर्शिता लाना और नए विचारों को शामिल करना है. इन कमेटियों में नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट, वॉलमार्ट के पूर्व सीईओ डोंग मैकमिलन और दिग्गज वेंचर कैपिटलिस्ट मार्क एंड्रीसन जैसे दुनिया के सबसे बेहतरीन दिमाग भी शामिल किए गए हैं। 

2