T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर पुलिस महकमों का गजब स्वैग, यूपी पुलिस बोली- ‘यह लॉ एंड ऑर्डर नहीं, बुमराह का जलवा है!’

अहमदाबाद में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर दिल्ली, अहमदाबाद और यूपी पुलिस के बीच मजेदार जुगलबंदी देखने को मिली। दिल्ली पुलिस ने गेंद गायब होने की शिकायत की, तो यूपी पुलिस ने बुमराह की घातक गेंदबाजी को 'बल्लेबाजी लाइनअप' गायब होने का कारण बताया। पुलिस महकमों का यह मजाकिया अंदाज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

T-20 World Cup 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

T-20 World Cup 2026: भारत ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर न केवल ट्रॉफी पर कब्जा किया, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत लिया। लेकिन इस बार जीत का जश्न सिर्फ स्टेडियम या गलियों तक सीमित नहीं रहा; सोशल मीडिया पर विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों के बीच हुई मजेदार नोकझोंक ने इस जीत के आनंद को दोगुना कर दिया है।

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का जलवा! पाकिस्तानी दिग्गजों ने भी माना भारत का लोहा, आमिर ने मांगी माफी

दिल्ली पुलिस का मजाकिया अंदाज

बताते चले कि, भारत की प्रचंड बल्लेबाजी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने चुटीले अंदाज में अहमदाबाद पुलिस को आगाह किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कीवी टीम (न्यूजीलैंड) शायद गेंद गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाने आए, लेकिन इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय बल्लेबाज उन्हें लगातार बाउंड्री के पार स्टैंड्स में पहुंचा रहे हैं। यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और प्रशंसकों ने दिल्ली पुलिस की इस ‘ह्यूमरस’ साइड की जमकर तारीफ की।

अहमदाबाद पुलिस की प्रतिक्रिया

दिल्ली पुलिस की इस मजेदार ‘सूचना’ पर अहमदाबाद पुलिस ने भी उसी अंदाज में जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि इस मामले को हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मेजबान शहर की पुलिस का यह खेल भावना से भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया।

यूपी पुलिस की ‘क्राइम रिपोर्ट’

जब दो राज्यों की पुलिस आपस में चर्चा कर रही हो, तो उत्तर प्रदेश पुलिस का पीछे रहना नामुमकिन था। यूपी पुलिस ने इस डिजिटल जुगलबंदी में एंट्री लेते हुए एक पूरी ‘स्टेटस रिपोर्ट’ ही साझा कर दी। उन्होंने लिखा कि पुरानी शिकायत में तो सिर्फ गेंद गायब थी, लेकिन ताज़ा अपडेट यह है कि अब न्यूजीलैंड की पूरी ‘बल्लेबाजी लाइनअप’ ही गायब हो चुकी है। यूपी पुलिस ने अपने आकलन में निष्कर्ष निकाला कि यह कोई कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है, बल्कि यह ‘जसप्रीत बुमराह’ का कहर है।

https://x.com/Uppolice/status/2030693392926269625?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2030693392926269625%7Ctwgr%5E0a298ac3f5fe4460772d4543fd594f0a72ad31a3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Find-vs-nz-t20-world-cup-final-india-beat-new-zealand-delhi-ahmedabad-or-up-police-tweet-viral-3098941

सोशल मीडिया पर पुलिसिया जुगलबंदी का जादू

अहमदाबाद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की इस त्रिकोणीय बातचीत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोग न केवल टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं, बल्कि पुलिस महकमों के इस रचनात्मक और मजाकिया पक्ष की भी सराहना कर रहे हैं। क्रिकेट के प्रति इस दीवानगी और पुलिस के बीच की इस ‘डिजिटल बॉन्डिंग’ ने यह साबित कर दिया है कि जीत का उल्लास हर किसी को एक सूत्र में पिरो देता है।

IND vs NZ: जीत के बाद हार्दिक ने ‘लेडी लक’ को दिया श्रेय, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा

2