ICC Announcement: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट प्रतियोगिता का अगला फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। ICC के अनुसार WTC 2025-27 का खिताबी मुकाबला 9 जून से 13 जून 2027 तक आयोजित होगा। इस घोषणा के साथ ही फैंस को फाइनल मुकाबले की तारीख और वेन्यू को लेकर इंतजार खत्म हो गया है।
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले डोपिंग विवाद, भारतीय खिलाड़ी पर गिरी गाज
द ओवल में दूसरी बार होगा WTC फाइनल
आपको बता दें कि, लंदन स्थित द ओवल मैदान पहले भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी कर चुका है। साल 2023 में भी इसी ऐतिहासिक मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 209 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर द ओवल मैदान दुनिया की शीर्ष टेस्ट टीमों के बीच होने वाली जंग का गवाह बनेगा।
अगले तीन WTC फाइनल इंग्लैंड में होंगे आयोजित
बताते चलें कि, ICC ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले तीन फाइनल मुकाबले इंग्लैंड में आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 2027 के अलावा 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी भी इंग्लैंड को ही मिलेगी। इससे पहले खेले गए तीनों WTC फाइनल मुकाबलों का आयोजन भी इंग्लैंड में ही हुआ है। इंग्लैंड के मौसम और ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों को देखते हुए ICC ने यह फैसला लिया है।
भारत के लिए चुनौतीपूर्ण बनी फाइनल की राह
WTC 2027 के फाइनल में कौन-कौन सी टीमें आमने-सामने होंगी, इसका फैसला अभी बाकी है। मौजूदा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है और उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण फाइनल में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी अंक तालिका में अच्छी स्थिति में हैं और खिताबी मुकाबले की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी टीमों के लिए फाइनल तक पहुंचने की राह अभी चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है।
टीम इंडिया के लिए बढ़ी मुश्किलें
भारतीय टीम ने 2021 और 2023 में लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था, लेकिन दोनों मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ा था।
मौजूदा WTC अंक तालिका में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे अपने आगामी टेस्ट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया के लिए अब हर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है और छोटी सी गलती भी फाइनल की राह को मुश्किल बना सकती है।
Commonwealth Games 2026: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल
WTC 2027 फाइनल पर दुनिया की नजरें
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हमेशा से टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में शामिल रहा है। द ओवल जैसे ऐतिहासिक मैदान पर होने वाली यह भिड़ंत क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि कौन सी दो टीमें 2027 में खिताब के लिए आमने-सामने उतरेंगी।










