यश की टॉक्सिक पर हुमा कुरैशी बोलीं, देरी के बावजूद फिल्म होगी शानदार

साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है. फिल्म में अहम किरदार निभा रही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म की देरी को लेकर अपनी बात रखी. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर फिल्म की रिलीज बार-बार क्यों टल रही है. इस पर हुमा ने क्या जवाब दिया आपको बताते हैं. हुमा कुरैशी ने 'लल्लनटॉप' के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "नई रिलीज डेट 26 अगस्त है. देरी की वजह जो भी रही हो, मुझे लगता है कि अब ध्यान

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है. फिल्म में अहम किरदार निभा रही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने फिल्म की देरी को लेकर अपनी बात रखी. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर फिल्म की रिलीज बार-बार क्यों टल रही है. इस पर हुमा ने क्या जवाब दिया आपको बताते हैं.

हुमा कुरैशी ने 'लल्लनटॉप' के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "नई रिलीज डेट 26 अगस्त है. देरी की वजह जो भी रही हो, मुझे लगता है कि अब ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं भी फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि मैंने जितना भी देखा है, उसके आधार पर कह सकती हूं कि यह एक शानदार विजुअल अनुभव होने वाली है. यह बहुत बड़ी फिल्म है."

'टॉक्सिक' के एक्शन को बताया अनोखा अनुभव
हुमा कुरैशी ने आगे कहा, "मैंने अभी पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मैंने जितना देखा है, उसके हिसाब से हर कलाकार और हर किरदार ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है. मुझे नहीं लगता कि दर्शकों ने इससे पहले इतने बड़े लेवल का एक्शन अनुभव किया होगा." उन्होंने यह भी कहा कि किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए जल्दी रिलीज नहीं करना चाहिए कि वह बाकी फिल्मों से पहले सिनेमाघरों में आ जाए. फिल्म को तभी रिलीज किया जाना चाहिए, जब वह पूरी तरह तैयार हो. हुमा ने कहा, "फिल्म मार्च में आए, जून में आए या अगस्त में, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. मकसद सबसे पहले रिलीज करना नहीं होना चाहिए, बल्कि फिल्म को तब रिलीज करना चाहिए जब वह पूरी तरह तैयार हो."

 यश की 'टॉक्सिक' में नजर आएंगे ये सितारे
'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ की गई है. इसके अलावा इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

2