Haryana News: हरियाणा TET का परिणाम घोषित, सिर्फ 16.57% उम्मीदवार सफल; ऐसे करें चेक

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार केवल 16.57 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। करीब 2.33 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

हरियाणा TET का परिणाम घोषित

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 22, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए रिजल्ट में इस बार कुल 16.57 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि HTET के लिए प्रदेशभर से करीब 2.33 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

HTET की परीक्षा 4 और 5 जुलाई को तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के करीब डेढ़ महीने बाद परिणाम जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

तीन स्तरों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को तीन स्तरों में बांटा गया था। इसमें लेवल-1 प्राथमिक शिक्षक (PRT), लेवल-2 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और लेवल-3 स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) शामिल थे। बोर्ड की ओर से राज्यभर में परीक्षा के लिए कुल 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में अलग-अलग स्तरों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 2,33,894 उम्मीदवारों ने HTET के लिए आवेदन किया। इनमें 1,66,137 महिला और 67,157 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे।

किस लेवल के लिए कितने आवेदन?

HTET में सबसे ज्यादा आवेदन लेवल-2 यानी TGT के लिए प्राप्त हुए। आंकड़ों के अनुसार, लेवल-3 PGT के लिए 73,091, लेवल-2 TGT के लिए 1,19,141 और लेवल-1 PRT के लिए 41,062 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हुए। बोर्ड के अनुसार, कुल 1,92,220 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

करीब 1.92 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

HTET परीक्षा 4 और 5 जुलाई को कुल तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में लेवल-1 PRT के 31,402, लेवल-2 TGT के 99,896 और लेवल-3 PGT के 60,922 उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार खत्म होने के बाद आगे की शिक्षक भर्ती और पात्रता प्रक्रिया की तैयारी करने का मौका मिलेगा।

सफल अभ्यर्थियों की हुई बायोमेट्रिक जांच

बोर्ड ने परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी कराई। इसके लिए अभ्यर्थियों को 10 से 12 अगस्त के बीच जिला मुख्यालयों पर बुलाया गया था। कुल 31,847 सफल अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक के लिए बुलाया गया, जिनमें से 30,883 उम्मीदवार प्रक्रिया में शामिल हुए। वहीं 964 अभ्यर्थी बायोमेट्रिक के लिए नहीं पहुंच सके।

न्यायपालिका में लैंगिक प्रतिनिधित्व का बड़ा मुकाम, 9 नए जजों ने ली शपथ

छूटे उम्मीदवारों को मिलेगा एक और मौका

बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया निर्धारित समय में नहीं हो पाई, उन्हें एक और अवसर दिया जाएगा। हालांकि, अब उनकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया जिला मुख्यालय के बजाय बोर्ड परिसर में कराई जाएगी। HTET रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने परिणाम के साथ बोर्ड की ओर से जारी अन्य निर्देशों और आगामी प्रक्रिया की जानकारी भी आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें।