छत्तीसगढ़ में अस्पतालों की स्वच्छता को मिली पहचान, 10 को ‘Eat Right’ टैग और 3 को हाइजीन सर्टिफिकेट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ‘ईट राइट इंडिया’ पहल के तहत लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रमाणन, प्रशिक्षण, जागरूकता और प्रवर्तन गतिविधियों के जरिए खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी कड़ी में 10 अस्पतालों को ईट राइट टैग मिला है. वहीं खैरागढ़ के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है. प्रदेश में ईट राइट कैंपस, हाइजीन रेटिंग और FoSTaC प्रशिक्षण के क्षेत्र में पिछले 3 महीनों में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ‘ईट राइट इंडिया’ पहल के तहत लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रमाणन, प्रशिक्षण, जागरूकता और प्रवर्तन गतिविधियों के जरिए खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है.

इसी कड़ी में 10 अस्पतालों को ईट राइट टैग मिला है. वहीं खैरागढ़ के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है. प्रदेश में ईट राइट कैंपस, हाइजीन रेटिंग और FoSTaC प्रशिक्षण के क्षेत्र में पिछले 3 महीनों में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. ईट राइट कैंपस प्रमाणन के तहत जिला अस्पताल कांकेर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव और बीजापुर के साथ SSIMS Hospital दुर्ग को ‘ईट राइट’ टैग दिया गया है. इसी तरह खैरागढ़ के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को हाइजीन रेटिंग प्रमाणन मिला है. इस प्रमाणन का उद्देश्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों के पालन को बढ़ावा देना है.

कई जिलों में FoSTaC प्रशिक्षण
खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों और बेहतर खाद्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बलरामपुर, कोरबा, महासमुंद, कोरिया, धमतरी, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और रायपुर सहित विभिन्न जिलों में FoSTaC प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं. शेष जिलों में भी प्रशिक्षण की प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में ईट राइट क्लीन स्ट्रीट फूड हब, ईट राइट क्लीन फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट और ईट राइट स्कूल के प्रमाणन की प्रक्रिया भी चल रही है.

एनालॉग पनीर पर एक्शन
एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है. सैंपल की जांच के बाद लगभग 1500 किलोग्राम एनालॉग पनीर नष्ट कराया गया है. लैब टेस्ट में अवमानक और असुरक्षित पाए जाने वाले मामलों में संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

2