हनीट्रैप का खेल उजागर: वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले जा रहे थे लाखों, MP में 5 आरोपी दबोचे गए

खरगोन थाना सनावद की पुलिस टीम ने हनीट्रैप के जरिए ढाई लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गत 6 फरवरी को फरियादी निवासी ग्राम सताजना ने थाना सनावद पर शिकायत आवेदन दिया कि, दिनांक 02.02.2026 को एक महिला जिसने अपना नाम सपना बताया था, उसने बार-बार फरियादी को फोन करके उसे पद्मावती कॉलोनी, सनावद स्थित अपने घर बुलाया था। महिला द्वारा फरियादी को घर के कमरे में ले जाकर आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे, तभी अचानक कमरे में 2 पुरुष व एक अन्य

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खरगोन
थाना सनावद की पुलिस टीम ने हनीट्रैप के जरिए ढाई लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गत 6 फरवरी को फरियादी निवासी ग्राम सताजना ने थाना सनावद पर शिकायत आवेदन दिया कि, दिनांक 02.02.2026 को एक महिला जिसने अपना नाम सपना बताया था, उसने बार-बार फरियादी को फोन करके उसे पद्मावती कॉलोनी, सनावद स्थित अपने घर बुलाया था। महिला द्वारा फरियादी को घर के कमरे में ले जाकर आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे, तभी अचानक कमरे में 2 पुरुष व एक अन्य महिला आ गए।

डरा-धमका कर वसूले पैसे
महिला ने अपना नाम वैजन्ती बताया। जिनके द्वारा फरियादी को उसी कमरे में रखे मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहते हुए फरियादी को डराया-धमकाया गया व वीडियो वायरल करने, जान से मारने व बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए फरियादी से ढाई लाख रुपये की मांग की गई। फरियादी ने डर के कारण आरोपितों को 10 हजार रुपये दिए। इसके पश्चात भी लगातार वीडियो वायरल करने व पुलिस प्रकरण दर्ज कराने की धमकियां दी जाती रहीं, जिससे फरियादी मानसिक रूप से अत्यंत प्रताड़ित हो गया।
 
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन, एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा फरियादी के बताए अनुसार घर में दबिश दी गई जहां पुलिस टीम को वैजन्ती नामक महिला मिली, जिसे महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से अभिरक्षा में लिया गया। महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा वैजन्ती से उक्त कृत्य के बारे में पूछने पर उसने उक्त कृत्य को अपने साथी 2 अन्य महिलाओं, समीर व सावन के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए रुपये और वीडियो
पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी वैजन्ती के अन्य साथी 2 महिलाओं व समीर और सावन को भी गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा उक्त मामले में आरोपियों के कब्जे से फरियादी को ब्लैकमेल कर लिए 10 हजार रुपयों व बनाए गए वीडियो को नियमानुसार विधिवत जब्त किया गया।

 

Leave a Comment

2